फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman died in career dental collage in lucknow.

इलाज में लापरवाही से महिला की मौत, हंगामा करने पर सीएमएस ने महिला तीमारदार को जड़ा थप्पड़

Sun, 23 Sep 2018 09:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Sep 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
A woman died in career dental collage in lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के मड़ियांव में आईआईएम रोड स्थित कॅरिअर डेंटल कॉलेज में रविवार को इलाज में हुई लापरवाही से महिला मरीज की हालत बिगड़ गई। नाराज घरवालों ने इलाज में लापरवाही आरोप लगाकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि हंगामे के बीच पहुंचे सीएमएस ने महिला तीमारदार से अभद्रता करते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिए।

विज्ञापन


बवाल की सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने तीमारदारों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। आनन फानन में महिला मरीज को ट्रॉमा भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी ने सीएमएस समेत अन्य पर अभद्रता-मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


इंटौजा के टिकरी गांव की रहने वाले सहज राम की पत्नी कृष्णा देवी (58) को पेट में दर्द की शिकायत होने पर तीमारदारों ने उन्हें 7 सितंबर को कैरियर डेंटल कॉलेज में भर्ती कराया था। बेटी रीना शर्मा का आरोप है कि डॉक्टरों के गलत इलाज से महिला मरीज की हालत बिगड़ गई थी। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। जहां भी डॉक्टरों ने लापरवाही बरती। इससे उनकी हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब तीन बजे डॉक्टरों ने महिला मरीज को ट्रॉमा सेंटर ले जाने का दबाव बना रहे थे। गंभीर हालत में ले जाने से तीमारदारों ने मना किया। मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। बेटी रीना शर्मा का आरोप है कि सीएमसस ने उससे अभद्रता करते हुए थप्पड़ जड़कर आईसीयू से धक्के देकर बाहर कर दिया। महिला तीमारदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने एंबुलेंस से महिला मरीज को ट्रॉमा भेजा। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण करके काफी देर पहले मौत होने की बात कही। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी कैमरे से खुलेगा राज

डेंटल कॉलेज में महिला तीमारदार को थप्पड़ जड़ने मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालेगी। पुलिस ने कॉलेज से घटना से संबंधित फुटेज मांगे हैं। जिसके बाद कॉलेज में महिला तीमारदार को थप्पड़ मारने व अभद्रता से संबंधित के आरोप से पर्दा उठेगा।
 
मामले पर मड़ियांव इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि महिला तीमारदार की तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है। कॉलेज के डॉक्टरों से भी बातचीत की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कैरियर डेंटल कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी अफसार सिद्दीकी का कहना है कि महिला तीमारदार के आरोप बेबुनियाद है। महिला मरीज को दो दिन पहले ट्रॉमा सेंटर ले जाने को कहा गया था मगर वह राजी नहीं थे। कहा इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं हुई। इतना ही नहीं महिला तीमारदार से किसी भी मारपीट नहीं किया है। उन्हें आईसीयू से बाहर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed