{"_id":"5e567d648ebc3ef3bc6cee23","slug":"a-woman-cuts-goon-s-thumb-for-looting-her-jewellery-in-sitapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला ने मंगलसूत्र छीन रहे लुटेरे का अंगूठा मुंह से काटकर किया अलग, जान बचाकर भागा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने मंगलसूत्र छीन रहे लुटेरे का अंगूठा मुंह से काटकर किया अलग, जान बचाकर भागा बदमाश
Wed, 26 Feb 2020 07:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Feb 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
कटा पड़ा अंगूठा व पीड़ित महिला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लुटेरे को महिला का मंगलसूत्र छीनना भारी पड़ गया। महिला ने लुटेरे से भिड़कर उसका अंगूठा मुंह से काटकर अलग कर दिया। जख्मी लुटेरा तिलमिलाकर जान बचाकर भाग गया।
विज्ञापन
सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह गांव के बाहर शौच के लिए गई एक महिला पर लुटेरे ने हमला कर दिया और उसका मंगलसूत्र और बालियां छीनने लगा लेकिन बेखौफ महिला लुटेरे से भिड़ गई और अपने मुंह से उसका अंगूठा काटकर अलग कर दिया।
विज्ञापन
जख्मी लुटेरा जान बचाकर भाग गया। हालांकि, वह मंगलसूत्र लेकर भाग गया। उसका कटा हुआ अंगूठा मौके पर ही पड़ा रहा। पुलिस ने खून के निशानों से काफी दूर तक पता लगाया लेकिन समाचार लिखे जाने तक लुटेरे का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है। थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव निवासी रामादेवी पत्नी विक्रम यादव बुधवार की सुबह शौच के लिए गई थी। वहां से वह गांव की ओर वापस लौट रही थीं कि इसी बीच साइकिल से पहुंचे एक लुटेरे ने उस पर झपट्टा मार दिया। महिला ने बदमाश का डटकर मुकाबला किया। लुटेरे ने महिला की मंगलसूत्र व बाली नोच ली। इस बीच महिला ने न सिर्फ उस पर लोटे से हमलाकर दिया बल्कि उसके हाथ का अंगूठा मुंह से काट कर अलग कर दिया।
खून के निशान देखकर पता लगाने की कोशिश
महिला की हिम्मत देख लुटेरा भाग निकला और उसका मफलर व कटा हुआ अंगूठा मौके पर पड़ा मिला। खबर मिलने पर एसओ अमित भदौरिया मौके पर पहुंचे। एसओ का कहना है कि आरोपी के अंगूठे से निकले खून के निशान देख काफी दूर तक उसका पता लगाया गया लेकिन पता नहीं चला। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही पकड़ा जाएगा।