फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman beats a youtuber with chappal and stick for making video of an ANM center.

Sultanpur: अस्पताल का वीडियो बना रहे यूट्यूबर को चप्पल व लाठी से पीटा, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश

Sat, 08 Jul 2023 01:52 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, कूरेभार (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कूरेभार (सुल्तानपुर) Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Jul 2023 01:52 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और मारपीट की आरोपी एएनएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वह मीडियाकर्मी को चप्पल और लाठी से मारती हुई वीडियो में नजर आ रही है।

विज्ञापन
A woman beats a youtuber with chappal and stick for making video of an ANM center.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले का वीडियो ट्वीट किया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एएनएम सेंटर में अव्यवस्था का वीडियो बना रहे यू-ट्यूबर युवक की पिटाई के वायरल वीडियो का डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सीधा संज्ञान लिया है। उन्होंने ट्वीट कर सीएमओ से इस पूरे मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद चेती पुलिस ने पीड़ित यू-ट्यूबर की तहरीर पर एएनएम समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया। दूसरी तरफ सीएमओ ने भी तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन


सराय गोकुल गांव स्थित एएनएम सेंटर पर पांच जुलाई को यू-ट्यूबर ललित यादव बदहाली की वीडियो बना रहा था। उसी दौरान उसे एक एएनएम द्वारा वीडियो बनाने से रोकने व पिटाई करने का वीडियो वायरल हो गया। इसमें एएनएम व उसके साथी लाठी और चप्पलों से यू-ट्यूबर को पीट रहे थे। वायरल वीडियो पर कड़ा रुख अपनाते हुए डिप्टी सीएम ने इस मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद ही कूरेभार पुलिस ने एएनएम जनक लली निवासी नंदापुर सराय गोकुल और उसके दो परिजनों मनीष त्रिपाठी व राजू त्रिपाठी के खिलाफ मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि विभागीय स्तर पर भी इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन चिकित्सा अधिकारियों की टीम गठित की गई है। टीम से एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने दिए नियुक्ति पत्र: बोले- देश और प्रदेश के साथ अब यूपी पुलिस का भी नाम रोशन करेंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तीन तल का होगा राम मंदिर, ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा, ट्रस्ट ने जारी की खास तस्वीरें


सपा अध्यक्ष अखिलेश ने ली चुटकी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पूरे घटनाक्रम का वीडियो ट्वीट कर चुटकी ली। लिखा कि भाजपा के शासनकाल में, उप्र के सरकारी अस्पताल की दुर्दशा का हाल उजागर करनेवाले एक मीडियाकर्मी को स्वास्थ्यकर्मी द्वारा पीटे जाने की घटना को आपराधिक मामले की तरह देखा जाना चाहिए। अगर हर जिले में एक भी ऐसा दुस्साहसी पत्रकार होने लगे तो योगी सरकार की सच्चाई सबको स्वत: ही पता चल जाएगी।



मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed