फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman and her two accomplices who robbed a property dealer's car were arrested

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर की कार लूटने वाली महिला व उसके दो साथी गिरफ्तार

Wed, 10 Dec 2025 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
A woman and her two accomplices who robbed a property dealer's car were arrested
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में प्रॉपर्टी डीलर से कार लूट के मामले में पुलिस ने वृंदावन योजना में नीलगिरि अपार्टमेंट की सीमा देवी और उसके साथियों विवेक यादव, किशन कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पहले से एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक आरोपी विवेक और किशन मूल रूप से कन्नौज के तिर्वागंज कालिका और सीमा मथुरा के छाता गौहारी दोतौना की रहने वाली है। ये नीलगिरि अपार्टमेंट में किराये पर रहते हैं। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने तीनों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल कार, लूटा लैपटॉप और 25 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अन्य साथी कन्नौज के तिर्वागंज स्थित चचियापुर के सौरभ राजपूत का भी नाम बताया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। विवेक के खिलाफ चिनहट थाने में वर्ष 2022 में अपहरण और लूट व वर्ष 2025 में कोर्ट के आदेश के बाद भी हाजिर न होने का केस दर्ज है। किशन कुमार के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में अपहरण, लूट, कृष्णानगर थाने में धमकाने, पीजीआई थाने में सामूहिक दुष्कर्म और अदालत के आदेश पर भी हाजिर न होने की एफआईआर दर्ज है। सीमा पर पीजीआई थाने में अपहरण, और धमकाने की एफआईआर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामूली टक्कर पर वारदात को दिया था अंजाम

एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि शनिवार को असंल निवासी प्रॉपर्टी डीलर अखंड प्रताप सिंह की गाड़ी से उनकी कार टकरा गई थी। इस पर आरोपी मारपीट करते हुए उनकी कार लूट ले गए थे। कार में लैपटॉप, डेढ़ लाख रुपये और अन्य सामान था। बाद में पुलिस के डर से आरोपी लूट कार से सामान निकालकर उसे पीजीआई इलाके में छोड़ गए थे। पुलिस ने लूटी कार पहले ही बरामद कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed