{"_id":"5ee77177ab88663e0e587220","slug":"a-woman-and-her-daughter-murdered-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर बेटियों के साथ सो रही महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या, बेटी को छत से फेंका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर बेटियों के साथ सो रही महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या, बेटी को छत से फेंका, मौत
Mon, 15 Jun 2020 06:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Jun 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात छत पर अपनी दो बेटियों के साथ सो रही एक महिला की बदमाशों ने चाकू व ईंट से कूचकर हत्या कर दी। जबकि उसकी एक साल की बेटी को छत से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी भी मौत हो गई। वहीं दूसरी बेटी पर चाकुओं से हमलाकर उसे मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन
रविवार रात हुई इस सनसनी खेज वारदात के बारे में सोमवार की सुबह जानकारी हुई तो आस पास इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे, वहीं घर में कमरे के दरवाजे व बक्सों का ताला टूटा पड़ा मिला। जिससे लूटपाट व दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने लाखों की लूट का आरोप भी लगाया है। मृतका का पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। पुलिस ने बड़ी बेटी की सांसे चलने पर गंभीर अवस्था में उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया है। घटनास्थल पर आईजी अयोध्या रेंज डॉ संजीव कुमार व एसपी ने पहुंचकर जांच की। पुलिस की सर्विलांस, डॉग स्क्वायड व फारेंसिक टीमें भी जांच में जुटी है।
विज्ञापन