फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A wolf attacked on a woman in Bahraich.

थम नहीं रहा भेड़िये का आतंक: घर में सो रही महिला पर हमला कर मार डाला, दूसरी को कर दिया घायल

Mon, 26 Aug 2024 03:49 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, खैरीघाट (बहराइच)
संवाद न्यूज एजेंसी, खैरीघाट (बहराइच) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 Aug 2024 03:49 PM IST
सार

बहराइच में बीते डेढ़ महीने में अब भेड़िये के हमले से अब तक छह मौतें हो चुकी हैं। रविवार रात घर में सो रही एक महिला को भेडि़ए ने हमलाकर मार डाला।

विज्ञापन
A wolf attacked on a woman in Bahraich.
मृतक महिला व विलाप करते परिजन व ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में भेड़िये का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की रात भेड़िया ने रीता देवी (45) पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वहीं काजल (25) पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले की सूचना पर विधायक महसी सुरेश्वर सिंह गांव पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। इस दौरान विधायक खुद हाथों के बंदूक लिए नजर आए। हमले के बाद बाद डीएफओ समेत जिले के आला अधिकारी भेड़िये की तलाश में जुट गए हैं।

विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महसी के मजरा कुम्हारन पुरवा निवासी रीता देवी (45) घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान पहुंचे भेड़िया ने उन पर हमला कर दिया। रीता देवी के चीखने की आवाज सुन कमरे में पढ़ रहा उनका बड़ा बेटा अमृत लाल वर्मा दौड़ा और भेड़िया से भिड़ गया। अमृत का शोर सुन अन्य परिजन भी दौड़े तो भेड़िया रीता देवी को घायल अवस्था में छोड़ भाग गया। 
विज्ञापन

परिजन आनन फानन उन्हें लेकर सीएचसी महसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने रीता को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हमले में मौत की सूचना विधायक महसी सुरेश्वर सिंह सीएचसी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से जानकारी ली और ढांढस बंधवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मिल्कीपुर सीट पर इन्हें मिलकर लड़ाएंगे सपा के सभी दावेदार, अखिलेश ने दूर किए गिले-शिकवे, आनंद भी मंच पर आए

ये भी पढ़ें - यूपी में भी जल्द लागू हो सकती है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, करीब 17 लाख कार्मिक होंगे लाभान्वित


विधायक कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर भी पहुंचे और निरीक्षण किया। बताते चले की मृतका का पति राम नरेश पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। मृतका अपने पीछे दो बच्चे अमृत लाल वर्मा (22) और धर्मेन्द्र वर्मा (15) को छोड़ गई है। हमले की सूचना पर डीएफओ अजीत प्रताप सिंह, बीडीओ हेमंत यादव आदि पुलिस और वन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।


महिला को गंभीर रूप से किया घायल
भेड़िया ने खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवानीपुर के मजरा लोनियनपुरवा निवासी काजल (25) पर भी हमला किया। काजल घर में सो रही थी। गंभीर रूप से घायल काजल को इलाज के लिए सीएचसी महसी मे भर्ती कराया गया है।

भेड़िया वन विभाग के साथ जिले की 32 टीमों को दे रहा चकमा
भेड़िया प्रभावित 32 गांवों में डीएम ने टीम तैनात की है साथ ही 11 अधिकारियों को नोडल बनाया है। वहीं, बहराइच डीएफओ अजीत प्रताप के साथ सभी रेंज, कतर्नियाघाट के सभी रेंज, गोंडा, श्रावस्ती और बलरामपुर की टीमों के साथ-साथ डीएफओ बाराबंकी आकाशदीप बधावन भी तलाश में जुटे है। ड्रोन कैमरों से निगरानी के साथ-साथ जाल और पिंजरा भी लगा है। बावजूद इसके भेड़िये लगातार चकमा देकर हमले कर रहे हैं। जिससे पूरे इलाके में दहशत है।

खुद हाथों में बंदूक लेकर गस्त करते दिखे विधायक
लगातार जारी हमले के चलते अब खुद महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। वो नियमित प्रभावित गांवों में पहुंच कर ग्रामीणों और अधिकारियों के साथ गश्त कर रहे हैं। रविवार को भी उन्हें हाथों में बंदूक लेकर गश्त करते देखा गया। डीएफओ अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। 60 किलो की महिला को भेड़िया द्वारा उठाना समझ से परे है। हर पहलू की बारीकी से जांच के साथ भेड़ियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed