{"_id":"60d2d334a205436ab549c450","slug":"a-weak-building-collapsed-in-river-bank-colony-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: रिवर बैंक कालोनी में इमारत ढहने से एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: रिवर बैंक कालोनी में इमारत ढहने से एक युवक की मौत
Wed, 23 Jun 2021 11:52 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:52 AM IST
सार
राजधानी लखनऊ की रिवर बैंक कालोनी में एक इमारत ढह जाने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
इमारत ढहने की जानकारी पर पहुंचे मंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में स्थित रिवर बैंक कालोनी में बुधवार को एक जर्जर दो मंजिला इमारत ढह गई। घटना से हड़कंप मच गया। हादसे में ज्ञानी त्रिवेदी व उनके भतीजे गौरव त्रिवेदी को बेहद गम्भीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
जिन्हें सूचना मिलते ही तत्काल ट्रामा सेंटर भेजवाने का प्रबंध किया गया। जहां इलाज के दौरान गौरव की मौत हो गई। वहीं, यूपएसडीआरएफ की टीम के द्वारा मदद पहुंचाई गई है। घटना की जानकारी के बाद नगर आयुक्त भी पहुंचे वहीं, मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी दौरा किया।
विज्ञापन
जानकारी पर लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश भी घटना स्थल पर पहुंचे और संबंधित अफसरों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौरव की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन