{"_id":"64c4a72c6ee551622d055823","slug":"a-two-years-old-chiled-died-after-falling-from-a-roof-in-barabanki-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: खेल के दौरान दो मंजिला छत से नीचे गिरा दो साल का बच्चा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: खेल के दौरान दो मंजिला छत से नीचे गिरा दो साल का बच्चा, मौत
Sat, 29 Jul 2023 11:14 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:14 AM IST
सार
बाराबंकी में एक दो साल का बालक खेल के दौरान दो मंजिला छत से नीचे गिर गया। बदहवास परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
खेल के दौरान दो साल का मासूम बालक दो मंजिला छत से नीचे आ गिरा। रोते बिलखते परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे मगर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
घटना हैदरगढ़ कस्बे की है। दशहरा बाग मोहल्ला निवासी रामप्रकाश का इकलौता पुत्र ऋषभ (2) शुक्रवार की शाम दो मंजिला मकान की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान पता नहीं कैसे वह नीचे आ गिरा। उसे नीचे गिरा देख पड़ोसियों ने जब परिजनों को बताया तो बदहवास परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव : योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में हुआ मंथन, उपचुनावों में टिकट को लेकर भी चर्चा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पिछली बार से ज्यादा सीटें चाहती हैं अनुप्रिया, लोकसभा चुनाव को लेकर अपना दल ने की ये दावेदारी
मासूम के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। रामप्रकाश की दो बेटियों के बाद ऋषभ इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौत की खबर सुनने के बाद मां बेहोश हो गई।