फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A truck broke the divider and entered the other lane, killing a biker

Lucknow News: डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंचा ट्रक चपेट में आकर बाइक सवार की गई जान

Tue, 03 Feb 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 03 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A truck broke the divider and entered the other lane, killing a biker
शुभम की फाइल फोटो।
मलिहाबाद। रहीमाबाद में तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चला गया। इस दाैरन ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार सीतापुर के सिधौली निवासी शुभम (27) की मौत हो गई। पुलिस ने भाग रहे आरोपी चालक को घेराबंदी कर रहीमबाद चौराहे से दबोच लिया।
विज्ञापन

रहीमाबाद थाने के इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि शुभम पेस्ट कंट्रोल कंपनी में काम करते थे। सोमवार शाम लगभग साढ़े छह बजे लखनऊ से हरदोई की तरफ जा ट्रक भतोइया और जिंदौर के बीच में डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ सड़क पर चला गया। शुभम संडीला से लखनऊ आ रहे थे। ट्रक ने बाइक सवार शुभम को रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक उल्टी दिशा में ही भागने लगा। आरोपी ने गाड़ी की रफ्तार और तेज कर दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने भाग रहे संडीला निवासी चालक सचिन को गिरफ्तार कर लिया। शुभम के परिवार में पिता मौजीलाल, मां गीता देवी, बहन काजल, अचल हैं। इकलौता बेटे शुभम की मौत से परिवार में मातम पसरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचे कई वाहन सवार

प्रत्यक्षदर्दिशयों के अनुसार, बाइक सवार को रौंदने के बाद पकड़े जाने के डर से भाग रहा चालक उल्टी दिशा में ही तेज रफ्तार में ट्रक चलाने लगा। इससे सामने से आ रहे कई वाहन सवार उसकी चपेट में आने से बच गए। लोगों ने गाड़ी किनारे खड़ी कर खुद की जान बचाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रफ्तार ज्यादा होने के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था। इसकी वजह से हादसा हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed