फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a trip to sandi bird sanctury

झील, गंगा और पंछियों का कलरव

Fri, 19 Jul 2013 06:15 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 06:15 PM IST
विज्ञापन
a trip to sandi bird sanctury

सांडी पक्षी अभ्यारण्य्र: हरदोई

विज्ञापन

लखनऊ रेलवे स्टेशन से दूरी-११० किमी
लगेंगे लगभग 2 घंटे 24 मिनट
कब बना- 1990 में
3.085 स्क्वायर किमी में फैला है


अगर आप प्रकृति से प्यार करते हैं और आपको पंक्षियों को देखना अच्छा लगता है तो सांडी पक्षी अभ्यारण्य एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

यहां आपको न सिर्फ कई प्रजाति के पंक्षी देखने को मिलेंगे बल्कि हरे-भरे पेड़ भी आपको फुरसत के पलों को और सुकून देंगे।

हरदोई को सांडी कस्बा से यह खूबसूरत अभ्यारण्य महज १ किमी की दूरी पर है। यहां हर साल सैकड़ों प्रवासी पंछी आते हैं, जिसे देखना अपने आप में एक सुखद आनंद देता है।

वैसे यह अभ्यारण्य सिर्फ इसलिए प्रसिद्ध नहीं है कि यहां प्रवासी पंछी आते हैं बल्कि यह अपनी खूबसूरत दहर झील की वजह से भी लोगों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है।
विज्ञापन


यह झील बेहद पुरानी है जो लगभग 3.09 किमी क्षेत्र में फैली हुई है। यहां जाने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से फरवरी होता है क्योंकि यहां पंक्षियां नवंबर के शुरुआती हफ्ते से आने शुरू हो जाते हैं और फरवरी तक यहां रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे इस अभ्यारण्य के अलावा आप चाहें तो गर्रा नदी भी देख सकते हैं, जिसे गारुण गंगा के नाम भी जाना जाता है। सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन हरदोई है जिसकी दूरी 19 किमी है।


तो अगली बार जब बाहर जाने का प्लान बनाएं तो इस विकल्प को नजरअंदाज न करें।

कहां से आते हैं पंछी-
यहां आने वाले पंक्षियों में तिब्बत, चीन, यूरोप और साइबेरिया के पंछी शामिल हैं, जिसमें स्पूनबिल, वाइट स्टॉक्र्स, ग्रेटक्रेस्टेड ग्रेब, गारगेंसी टील, रीवर टेम, मैगपी रॉबिन, कॉमन स्नाइप, ग्रे लैग गूज प्रमुख हैं।

और जानकारी के लिए...
मोबाइल-09453006986, 09415021824
0522-271632, 09453003055, 09454323308 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed