फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a transgender attacked in lucknow.

लखनऊ में किन्नर पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आक्रोशित साथियों का जमकर हंगामा

Mon, 23 Apr 2018 02:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
a transgender attacked in lucknow.
demo pic

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में वैन सवार बदमाशों ने रविवार देर शाम ऑटो से घर लौट रहे किन्नर को गोली मार दी। वह कृष्णानगर इलाके में किन्नरों के सम्मेलन से निकली थी। आक्रोशित किन्नरों ने अस्पताल में हंगामा किया। घायल किन्नर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के साथ तीन थानों की पुलिस ने पड़ताल शुरू की। इलाके के बंटवारे की रंजिश में हमले का अंदेशा जताया जा रहा है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि पीजीआई थाना क्षेत्र में डूडा कॉलोनी में रहने वाली किन्नर चंचल (45) रविवार शाम कृष्णानगर के बाराबिरवा चौराहा के पास ऑटो पर सवार होकर घर लौट रही थी। रास्ते में देवी खेड़ा में सुनसान स्थान पर पीछे से आइ वैन पर सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग की। बाएं हाथ व पेट में गोली लगने से चंचल घायल होकर ऑटो में गिर गई। इसके साथ वैन तेजरफ्तार से भाग निकली। हमले से बुरी तरह घबराए ऑटो चालक संतोष कुमार ने ब्रेक लगाया।
विज्ञापन


पुलिस को कॉल की और अन्य लोगों की मदद से चंचल को लोकबंधु अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सरेराह फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। चंचल पर हमले से आक्रोशित किन्नरों ने अस्पताल पहुंच हंगामा और हमलावरों को जल्द पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ताल में पता चला कि चंचल कृष्णानगर क्षेत्र में केके पैलेस में किन्नरों के सम्मेलन में शामिल होने गई थी। वहां से 7:15:44 बजे डालीगंज क्षेत्र में रहने वाली रत्ना नायक के साथ निकली और घर जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थी।


इस पर इंस्पेक्टर कृष्णानगर अंजनी कुमार पांडेय ने किन्नरों के सम्मेलन स्थल और इंस्पेक्टर पीजीआई रवींद्रनाथ राय ने डूडा कॉलोनी में तहकीकात की। पता चला कि चंचल के गुरू सुलेमान का 2001 में निधन हो गया था। इसके बाद वह अकेली ही पानदरीबा इलाके में नेग वसूलती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed