फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A transformer catches fire in Gonda.

Gonda: धमाके के साथ आग का गोला बना ट्रांसफार्मर, बड़ा हादसा टला, ओवरलोडिंग से हुआ शॉर्ट सर्किट

Sat, 27 Apr 2024 01:17 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Apr 2024 01:17 PM IST
सार

गोंडा जिले के महाराजगंज तिराहे पर रखे एक सचल ट्रांसफार्मर में आग लग गई। हादसा ओवरलोडिंग से हुआ। आग की लपटें देखकर भीड़ लग गई।

विज्ञापन
A transformer catches fire in Gonda.
आग लगने से जलता ट्रांसफार्मर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके महराजगंज तिराहे पर रखे सचल ट्रांसफार्मर में शनिवार की सुबह ओवरलोडिंग के चलने अचानक आग लग गई। आग स्पार्किंग होने से लगी। देखते ही देखते ट्रॉली-ट्रांसफार्मर कुछ ही पल में आग का गोला बन गया। आग की लपटें देखकर भीड़ लग गई।

विज्ञापन


आग की सूचना पर चौकी प्रभारी महराजगंज ने पहुंचकर सबसे पहले बिजली सप्लाई कटवाई और दलकलकर्मियों को सूचना दी। आग की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ट्रेन की एसी बोगी बनी 'स्वीमिंग पूल', सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस की छत से टपकता रहा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जहां हुई नेहरू-गांधी की पहली मुलाकात, उस सीट पर समाप्त हुई कांग्रेस, सपा के खाते में गई सीट


तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत में भी इजाफा हुआ है। गर्मी के कारण लोग बिना एयर कंडीशनर व कूलर के नहीं रह पा रहे हैं। एसी और कूलर के बिजली की मांग भी बढ़ गई है। ऐसे में ट्रांसफार्मर की क्षमता से अधिक लोड पड़ रहा है। शहर के महराजगंज तिराहे पर रखे सचल ट्रांसफार्मर में ओवरलोडिंग के चलते स्पार्किंग के कारण आग लगने से ट्रॉली-ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। देखते ही देखते ट्रॉली-ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया।

गनीमत रही कि सुबह का समय होने की वजह से हवा का दबाव कम था, दोपहर में आग लगी होती तो तेज हवाओं के कारण आस-पड़ोस के मकान भी आग की चपेट में आ सकते थे। हालांकि, आग की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने समय से आग पर काबू पा लिया। इससे आसपास के घरों तक आग की लपटे फैल नहीं पाईं। चौकी प्रभारी महराजगंज धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने समय से आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

एक साल पहले चौराहे के पास फुंक चुकी है किराना की दुकान
महराजगंज चौराहे के समीप राजू गुप्ता के किराना की दुकान व मकान में एक साल पहले शार्ट सर्किट से आग लग गई थी जिसमें 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। महराजगंज चौराहे पर रखे ट्रांसफार्मर से आसपास के घरों के लिए आग का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed