फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A tractor trampled a two years old child in Gosaiganj Sultanpur.

Sultanpur: सड़क हादसे में बालक की मौत से भड़के ग्रामीण, ट्रैक्टर रोककर किया प्रदर्शन

Sat, 13 Jul 2024 04:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईगंज (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईगंज (सुल्तानपुर) Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Jul 2024 04:26 PM IST
सार

सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में एक ट्रैक्टर ने दो वर्ष के मासूम को रौंद दिया। हादसे के बाद भड़के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस के काफी समझाने के बाद मान गए। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
A tractor trampled a two years old child in Gosaiganj Sultanpur.
प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र के भोएं गांव में शनिवार सुबह एक बालक ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस के काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भोएं गांव निवासी दिलीप कुमार का पुत्र रियांश (02) शनिवार सुबह करीब आठ बजे घर के सामने खेल रहा था। इसी बीच लकड़ी लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने रियांश को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। गंभीर हालत में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों को डिप्टी सीएम केशव ने दिलाया भरोसा, बोले- न्याय मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिजिटल अटेंडेंस: शिक्षा अधिकारी पहुंचे स्कूल, अटेंडेंस की अपेक्षा टैबलेट चलाने पर जोर, शिक्षक न करने पर अड़े


मौत की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक ट्रैक्टर चालक नहीं बुलाया जाता वह सब ट्रैक्टर नहीं जाने देंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोसाईगंज थाने की पुलिस के साथ जयसिंहपुर और कोतवाली देहात की पुलिस बुला ली गई।


थानाध्यक्ष गोसाईगंज धीरज कुमार के समझाने पर करीब एक घंटे बाद परिजन ट्रैक्टर छोड़ने को राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ट्रैक्टर को लेकर थाने पर आई। मृतक के पिता दिलीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

छोटे पुत्र के निधन से परिजनों में शोक
भोएं गांव निवासी दिलीप कुमार की तीन संताने थीं। रियांश भाई -बहनों में सबसे छोटा था। उससे बड़ी बहन राधिका है। उसकी मौत से पिता दिलीप, मां चंद्रावती का रो-रोकर बुरा हाल है।

टेंपो से टकराकर बाइक सवार घायल
गोसाईगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनऊ- बलिया राजमार्ग पर हयातनगर के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे बिजेथुआ महावीरन से दर्शन करके घर लौट रहा शहर निवासी बाइक सवार आशीष (30) सड़क पर खड़े टेम्पो से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed