{"_id":"640b05ca027bf21d9f02c5f4","slug":"a-tour-package-for-north-eastern-india-by-indian-railway-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: 21 मार्च से पूर्वोत्तर भारत की सैर कराएगा रेलवे, 14 रात और 15 दिन का होगा ये टूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: 21 मार्च से पूर्वोत्तर भारत की सैर कराएगा रेलवे, 14 रात और 15 दिन का होगा ये टूर
Fri, 10 Mar 2023 03:56 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 10 Mar 2023 03:56 PM IST
सार
पूर्वोत्तर के इस पैकेज के तहत यात्रियों को फर्स्ट व सेकेंड एसी से लैस डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन के जरिये यात्रा कराई जाएगी। यह यात्रा 14 रात और 15 दिन की होगी।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे प्रशासन की ओर से 21 मार्च से पर्यटकों को पूर्वोत्तर भारत की सैर कराएगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 1,06,990 रूपये में असम, अरूणाचल, नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय की संपूर्ण यात्रा कराएगा।
विज्ञापन
14 रात और 15 दिन के इस टूर की यात्रा फर्स्ट व सेकेंड एसी से लैस डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन के जरिये कराई जाएगी। इस गाड़ी से 156 यात्री सफर कर सकेंगे। 21 मार्च से इस यात्रा की शुरुआत दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से होगी, इस गाड़ी में लखनऊ, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टुण्डला, इटावा, कानपुर और वाराणसी रेलवे स्टेशन से भी यात्री सवार हो सकेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट बैठक ने खेल नीति को दी मंजूरी, अयोध्या को भी मिली सौगात
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम केशव बोले, पिछड़ा वर्ग को आरक्षण के साथ ही कराए जाएंगे निकाय चुनाव
टूर के दौरान यह ट्रेन असम में गुवाहाटी, शिवसागर, जोरहाट व काजीरंगा, त्रिपुरा में ऊनाकोटि, अगरतला व उदयपुर, नगालैण्ड में दीमापुर व कोहिमा और मेघालय में शिलांग व चेरापूंजी की यात्रा कराई जाएगी। इसकी बुकिंग में ईएमआई की सुविधा भी रहेगी।