फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A three months child died in a queue of bank.

बैंक की लाइन में मां की गोद में दबी तीन माह की दुधमुंही की मौत

Tue, 20 Dec 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर Updated Tue, 20 Dec 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
 A three months child died in a queue of bank.
बच्ची की मौत के बाद प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : amar ujala

रुपये निकालने के लिए एक महिला तीन दिन से लगातार इलाहाबाद बैंक की रामनगर शिवपुरा शाखा में लाइन में लग रही थी।

विज्ञापन


सोमवार को भी वह अपनी तीन माह की दुधमुंही बच्ची को गोद में लेकर लाइन में लगी थी। लाइन में भीड़ की धक्का-मुक्की के दौरान दुधमुंही की दम घुटने से मौत हो गई।

मासूम की मौत से भड़के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया तो हड़बड़ाए बैंककर्मियों ने महिला को दो हजार रुपये देकर मौके से चलता कर दिया। महिला ने बैंक कर्मियों के खिलाफ ललिया थाने में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह अमवा गांव की शकीना बच्ची को गोद में लेकर लाइन में लगी थी। शकीना ने बताया कि पीछे काफी संख्या में लोग खड़े थे। अचानक पीछे से तेज धक्का लगने से गोद में ही बच्ची दब गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में ग्राहकों ने बैंक प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना से लोगों में रोष है।

बैंक ने कहा- आरोप झूठा

 A three months child died in a queue of bank.

इलाहाबाद बैंक की रामनगर शिवपुरा शाखा के प्रभारी प्रबंधक मो. इस्माइल ने कहा कि महिला झूठा आरोप लगा रही है। तहरीर में उसने बच्ची की मौत का समय 11:30 बजे दर्शाया है, जबकि बैंक ने 10:32 बजे उसे भुगतान कर दिया था। बच्ची की मौत किसी अन्य वजह से हुई है।

मामले की होगी जांच
बलरामपुर के एडीएम शिवपूजन ने कहा कि महिला ने बैंक की लाइन में भीड़ से दबकर दुधमुंही की मौत की शिकायत पुलिस से की है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed