फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A three member committee will investigate transfer in health department.

Health Department: मुख्य सचिव करेंगे स्वास्थ्य विभाग में तबादले की जांच, मुख्यमंत्री योगी ने गठित की कमेटी

Tue, 12 Jul 2022 07:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Jul 2022 07:34 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों पर मची हलचल के बाद जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे।

विज्ञापन
A three member committee will investigate transfer in health department.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में तबादलों की जांच के लिए मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। मुख्यमंत्री ने जांच कमेटी को तबादलों को लेकर मिली शिकायतों की जांच कर दो दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में तबादलों को लेकर विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद को पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी। पाठक ने उनसे मामले में जवाब भी तलब किया था। पाठक का पत्र वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव को बातचीत के लिए बुलाया था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पाठक ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अपर मुख्य सचिव पर तबादलों में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। मामला बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है। कमेटी में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और गन्ना एवं आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी को भी सदस्य बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed