{"_id":"66c1acd71507b11f7a0bcb77","slug":"a-temple-priest-in-bahraich-murdered-last-night-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: बहराइच के मंदिर में पुजारी की सोते समय रॉड से हमलाकर हत्या, सिर पर किया गया था वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: बहराइच के मंदिर में पुजारी की सोते समय रॉड से हमलाकर हत्या, सिर पर किया गया था वार
Sun, 18 Aug 2024 09:38 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Aug 2024 09:38 PM IST
सार
बहराइच के समय माता मंदिर के पुजारी की शनिवार की रात सोते समय लोहे की रॉड से हमलाकर हत्या कर दी गई। बुरी तरह घायल पुजारी को लखनऊ रेफर किया गया पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव में मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव में स्थित ढेलहा समय माता मंदिर में सो रहे पुजारी पर शनिवार रात लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया जिससे पुजारी को इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुजारी की पत्नी ने नामजद तहरीर दी है जिस पर पुलिस करवाई कर रही है।
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोबरहा पंडितपुरवा निवासी तेजराम (45) ग्राम पंचायत एलिहा के मजरा ढेलहा में स्थित समय माता मंदिर में पुजारी थे। पत्नी रामावती ने थाने में तहरीर देकर कहा कि पति तेजराम लगभग 20 से 25 वर्ष से मंदिर के पुजारी का काम करते थे। वह मंदिर में ही रहते थे। शनिवार रात 10 बजे के आसपास सोते समय राम चंदर चौहान निवासी हर्राजपुर ने लोहे के रॉड से सिर पर हमला कर दिया। जिस पर वह चोट लगने से चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर सभी दौड़े।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले- जिन्हें अयोध्या से नफरत वो सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे हैं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: सक्रिय हुई प्रदेश सरकार, छुट्टी के दिन खुला रहा शिक्षा निदेशालय, सीएम करेंगे आपात बैठक
घायल पुजारी को सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रात 12 बजे के आसपास रास्ते में पुजारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर रविवार सुबह काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। प्रभारी थानाध्यक्ष राजमन यादव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
तीन दिन पूर्व हुआ था विवाद
समय माता मंदिर के पुजारी की पत्नी रामवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि तीन से चार दिन पहले उनके पति और आरोपी के बीच विवाद हुआ था। इसी को लेकर वह रंजिश रख रहा था। उसने रात में हमला कर दिया जिससे पति की मौत हो गई।