{"_id":"69f7b441c11797d930067397","slug":"a-teenager-who-had-come-to-the-jamaat-died-by-drowning-in-a-canal-lucknow-news-c-13-lko1070-1720205-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जमात में आए किशोर की नहर में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जमात में आए किशोर की नहर में डूबकर मौत
Mon, 04 May 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 04 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़।
मलिहाबाद। सआदतगंज के अंबरगंज निवासी आशाज (15) की उन्नाव के औरास स्थित शारदा नहर में डूबकर मौत हो गई। वह रहीमाबाद के तिरगांव में जमात में आया था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से आशाज का शव नहर से बाहर निकाला। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
इंस्पेक्टर औरास संजीव कुशवाहा के अनुसार, आशाज कक्षा-9 का छात्र था। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपने आठ साथियों के साथ नमाज पढ़कर मस्जिद से निकला। वे लखनऊ और उन्नाव की सीमा पर स्थित औरास के शोभा खेड़ा गांव के पास गए। वहां वे शारदा नहर में नहाने लगे। नहाते समय आशाज गहरे पानी में चला गया और तैरना न आने के कारण डूब गया। उसके साथियों ने मदद के लिए शोर मचाया। औरास थाने की पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया। खबर पाकर उसके परिजन भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए। इसलिए पंचनामा भरकर शव को उनके हवाले कर दिया।
साथी ने बचाने का किया था प्रयास
इंस्पेक्टर के मुताबिक, साथी शुएब ने बताया कि आशाज गहरे पानी में चला गया। उन्होंने उसे बचाने के लिए हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। आशाज के पिता शावेज सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। परिवार में उसकी मां सारा और दो छोटे भाई अरहाफ व अरहम हैं।