{"_id":"6ad676d5f33ea8c7050258c4","slug":"a-teenager-burned-a-baby-monkey-to-death-lucknow-news-c-13-lko1070-1974873-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किशोर ने बंदर के बच्चे को जलाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किशोर ने बंदर के बच्चे को जलाकर मार डाला
Tue, 20 Oct 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
बंदर की फाइल फोटो।
लखनऊ। हजरतगंज में 14 वर्षीय किशोर पर बंदर के बच्चे को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगा है। आरोप है कि बंदर के मालिक संजय वर्मा से परिवार के विवाद के बाद बदला लेने के लिए किशोर ने वारदात को अंजाम दिया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने एनजीओ सदस्य चारू खरे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
एसीपी हजरतगंज अभिषेक पांडेय के मुताबिक, रविदास नगर निवासी संजय वर्मा ने बंदर पाल रखा है, जिसका एक बच्चा था। कुछ समय पहले संजय का किशोर के माता-पिता से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में किशोर ने रविवार रात बंदर के बच्चे को चोरी कर लिया। एनजीओ सदस्य चारू खरे का आरोप है कि किशोर बंदर के बच्चे को संकल्प वाटिका के पास ले गया और उसे जिंदा जला दिया। उसने घटना का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बंदर के बच्चे की तलाश कर रहे संजय को वीडियो के जरिये घटना की जानकारी हुई। इसके बाद चारू खरे संजय के साथ सोमवार दोपहर हजरतगंज थाने पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।