{"_id":"6a0a2ac11f468dc26e0e3fea","slug":"a-teenager-and-a-teenager-committed-suicide-by-hanging-themselves-lucknow-news-c-13-lko1070-1740970-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किशोर व किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किशोर व किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान
Mon, 18 May 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 18 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। वजीरगंज के मौलवीगंज हैदर मिर्जा रोड निवासी तुषार साहू (14) और गणेशगंज निवासी वैभवी सोनकर (14) ने शनिवार घर में फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों की आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
तुषार के पिता जितेन साहू के अनुसार बेटा निजी स्कूल में कक्षा-7 का छात्र था। वह बीते सात दिन से स्कूल नहीं जा रहा था। स्कूल में दो माह की फीस जमा न होने के कारण उसे बीते माह क्लास टेस्ट से रोका गया था। उन्होंने कुछ दिन पहले ही तीन माह की फीस जमा की थी। शनिवार शाम तुषार को पंखे से लटका पाया गया। उसे बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में मां सीमा और दो बहनें हैं। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पिता के अनुसार, तुषार एक सप्ताह से गुमसुम था।
वैभवी के पिता अमित सोनकर ने बताया कि कक्षा सात की छात्रा थी। शनिवार देर शाम भाई-बहन में विवाद हुआ था। रात लगभग 10:30 बजे उसके भाई शिवाय ने उसे दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका देखा। परिजन उसे बलरामपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वैभवी के पिता अमित सोनकर गन्ने वाली गली में गजक बेचते हैं। परिवार में पिता के अलावा मां ज्योति, दो भाई और एक बहन हैं। इंस्पेक्टर नाका अभिनव वर्मा ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी थी।