{"_id":"663b33adc2866319d1079a1c","slug":"a-teenaged-girl-kidnapped-in-bkt-area-in-lucknow-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: छात्रा को अगवा कर सामुहिक दुष्कर्म की कोशिश, रुमाल में नशीला पदार्थ सुंघाकर उठा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: छात्रा को अगवा कर सामुहिक दुष्कर्म की कोशिश, रुमाल में नशीला पदार्थ सुंघाकर उठा ले गए
Wed, 08 May 2024 01:41 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बख्शी का तालाब (लखनऊ)
संवाद न्यूज एजेंसी, बख्शी का तालाब (लखनऊ)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 May 2024 01:41 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के बीकेटी इलाके में एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रुमाल में नशीला पदार्थ सुंघाकर आरोपियों ने उसे अगवा किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉलेज से सिलाई सेंटर जा रही छात्रा को दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार तीन युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर ले गए। आरोपियों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। होश में आने पर छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी धमकाते हुए भाग गए। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
17 साल की किशोरी सुबह करीब 11 बजे कॉलेज से सिलाई सेंटर के लिए निकली थी। रुदही जाने वाली एक हॉस्पिटल की गली में दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने रुमाल में नशीले पदार्थ सुंघाकर किशोरी को अगवा कर लिया। दुर्जनपुर गांव के पास नहर किनारे ले गए। सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस बीच किशोरी होश में आ गई। किशोरी की आवाज सुनकर मवेशी चरा रहे लोग मदद के लिए दौड़े तो आरोपी भाग निकले। घर पहुंचकर किशोरी ने आपबीती बताई।
किशोरी की मां बेटी को लेकर थाने पहुंची। कई घंटे की छानबीन के बाद रात को पुलिस ने छेड़खानी की मामूली धारा में केस दर्ज किया। छात्रा की मां का आरोप है कि बेटी ने तीन आरोपियों की बातचीत में एक आरोपी का नाम मनोज यादव सुना था।
विज्ञापन