{"_id":"629aecdf6fd7fc2712204dd8","slug":"a-student-murdered-in-korana-village-in-mohanlalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohanlalganj: छात्रा के सिर पर भारी चीज से हमला कर हत्या कर दी, गांव से दूर पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohanlalganj: छात्रा के सिर पर भारी चीज से हमला कर हत्या कर दी, गांव से दूर पड़ा मिला शव
Sat, 04 Jun 2022 10:55 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:55 AM IST
सार
मोहनलालगंज के एक गांव में शुक्रवार से लापता एक छात्रा का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर एक जगह पर पड़ा मिला है। पुलिस के मुताबिक, सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मोहनलालगंज के कोराना गांव मे इण्टर की छात्रा के सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बांक नाले के किनारे पड़ा मिला। छात्रा पारुल (18) शुक्रवार रात से लापता थी।
विज्ञापन
छात्रा के माथे पर गहरी चोट का एक निशान है। प्लंबरिंग का काम करने वाले पिता रणधीर यादव का कहना है की उसकी बेटी रात लगभग आठ बजे से गायब थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नही चल सका।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह गांव के लोगों ने शव पड़ा देखा तब उसे जानकारी हुई। छात्रा का शव मिलने की सूचना पर गांव मे सनसनी फैल गई और बडी संख्या मे लोग जुटने लगे।
छात्रा के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर सीएचसी ले आई। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया की छात्रा के माथे पर चोट का एक निशान है जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस पड़ताल कर रही है। छात्रा का मोबाइल फोन उसके घर से पुलिस लाई है हो सकता है मोबाइल से कुछ सुराग मिल सके, संभव है कि हत्या को परिवार के किसी शख्स ही ने अंजाम दिया हो।