{"_id":"66f27fbe0d4f746261067b82","slug":"a-student-injured-after-falling-from-roof-in-kothi-thana-in-barabanki-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: कॉलेज में छत से गिरी इंटर की छात्रा की कई हड्डियां टूटीं, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: कॉलेज में छत से गिरी इंटर की छात्रा की कई हड्डियां टूटीं, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया
Tue, 24 Sep 2024 02:32 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:32 PM IST
सार
बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र में एक छात्रा स्कूल की छत से नीचे गिर गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
छात्रा को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र में मंगलवार को संदिग्ध हालत में इंटर की एक छात्रा स्कूल की छत से नीचे आ गिरी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। उसकी कमर, पैर और हाथ की हड्डियां टूट गई हैं।
विज्ञापन
कोठी थाना क्षेत्र के कस्बा कोठी के ही निवासी दीपक मिश्रा की पुत्री वैष्णवी मिश्रा कस्बा कोठी के बाल विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। मंगलवार को वह अचानक स्कूल भवन की तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। उसे गिरता देख अन्य छात्राएं चीखते हुए इधर-उधर भागने लगीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - खाने-पीने के सामान में गंदगी मिलाने पर योगी सरकार सख्त, अब दुकानों पर मालिक-मैनेजर का लिखना होगा नाम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पांचवी की छात्रा का बैग छीना, कार में खींचा... होटल ले जाकर किया गैंगरेप, गैरसमुदाय के युवकों पर मुकदमा दर्ज
सूचना पाकर वैष्णवी के चाचा और अन्य परिजन स्कूल पहुंच गए और आनन फानन उसे एंबुलेंस से सीएचसी कोठी ले जाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन जिला अस्पताल से भी लखनऊ भेज दिया गया। एसएचओ कोठी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन