फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A student died after being hit by a train while crossing the railway track

Lucknow News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया छात्र, मौत

Sun, 31 Aug 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 31 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
A student died after being hit by a train while crossing the railway track
​शिवम की फाइल फोटो।
मलिहाबाद। हरदोई जिले के थाना बघौली के कमालिया निवासी इंटर के छात्र शिवम (20) की रहीमाबाद दिलावर नगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रहीमाबाद व जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


ग्राम कमालिया निवासी शिवम के पिता विमलेश रेलवे में गेटमैन के पद पर दिलवारनगर में कार्यरत हैं। विमलेश ने बताया कि शिवम रोज सुबह-शाम रेलवे ट्रैक के किनारे टहलने जाता था। शुक्रवार शाम छह बजे लाइन पार करते समय वह दिल्ली से लखनऊ आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। लंबे समय से परिवार के साथ दिलावरनगर में सरकारी कॉलोनी में रह रहा था। वह जावेद अली इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था। मृतक के परिवार में माता-पिता, दो बहन और एक भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed