फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a student attacked with a blade in gazipur area in lucknow

सनसनीखेज वारदात: छात्रा को पकड़कर सात मिनट तक ब्लेड से वार करता रहा शोहदा, मारे 50 कट

Wed, 17 Jul 2019 03:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Jul 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
a student attacked with a blade in gazipur area in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में गाजीपुर इलाके के शक्तिनगर में बेखौफ तीन बाइक सवार शोहदों ने घर से अपने इंस्टीट्यूट जा रही फैशन डिजाइनिंग छात्रा को रास्ते में रोककर ब्लेड से हमला कर दिया। वारदात सोमवार सुबह की है। छात्रा चीखती और गिड़गिड़ाती रही पर बदमाश हमले करते रहे।
विज्ञापन


करीब सात मिनट तक वे हमला करते रहे। छात्रा के दोनों हाथों और गर्दन पर करीब 50 कट पाए गए हैं। खून से लथपथ छात्रा के जमीन पर गिरते ही तीनों भाग निकले। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता बहराइच में सरकारी कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


यहां छात्रा अपनी मां व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किराए के मकान में रहकर फैशन इंस्टीट्यूट से कोर्स कर रही है। सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे इंस्टीट्यूट जाने के लिए वह पैदल ही घर से निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के पिता का कहना है कि वारदात को देखकर ऐसा लग रहा है कि बदमाश उसका इंतजार कर रहे थे या वारदात के लिए काफी देर से आसपास घूम रहे थे। उन्होंने बताया कि दो बदमाश काली रंग की बाइक पर थे जबकि एक कुछ दूर पैदल घूम रहा था।

दहशत में है छात्रा

a student attacked with a blade in gazipur area in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
पैदल घूम रहे बदमाश ने ही छात्रा पर हमला किया। उन्होंने वारदात के लिए ऐसी जगह चुनी जहां सन्नाटा था। वारदात के बाद तीनों भाग निकले। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की तरफ से केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

हमले के बाद से छात्रा इतनी दहशत में है कि मंगलवार को वह इंस्टीट्यूट नहीं गई। छात्रा के परिवारीजनों ने बताया कि वह बुरी तरह से सहमी हुई है। उनका कहना है कि वे दोबारा हमला कर सकते हैं। जब तक हमलावर पकड़े नहीं जाएंगे, छात्रा को घर से बाहर नहीं भेजा जाएगा।

खौफ के वो सात मिनट
छात्रा ने बताया कि तीनों ने उसे पकड़कर करीब सात मिनट तक ब्लेड से वार किए। वह चीखती-चिल्लाती और जान की दुहाई देती रही लेकिन तीनों पर असर नहीं पड़ा। वह उस पर वहशियों की तरह वार करता रहा। बाइक सवार साथियों ने रोककर भागने के लिए कहा, जिसके बाद उसने छात्रा को छोड़ा। किसी तरह छात्रा ने परिवारीजनों को फोन कर सूचना दी

घटनास्थल पर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब निकला

a student attacked with a blade in gazipur area in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो घटनास्थल पर स्थित एक घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा मिल गया। पुलिस ने मकान में रहने वालों से फुटेज के लिए संपर्क किया तो पता चला कि कैमरा कई दिन से खराब पड़ा है। इंस्पेक्टर का कहना है कि तीनों की पहचान के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों से खोजबीन की जा रही है।

एक तरफा प्रेम संबंध में  हमले की आशंका
पुलिस और परिवारीजनों ने छात्रा पर हमले के पीछे एकतरफा प्यार पर हमला करने का शक है। हमले की वजह जानने के लिए पुलिस ने छात्रा से बातचीत की लेकिन वह कुछ खास जानकारी नहीं दे सकी। पुलिस का कहना है कि छात्रा के इंस्टीट्यूट जाकर पड़ताल की जाएगी।

एंटी रोमियो स्क्वॉयड शक्ति मोबाइल और थानों की पुलिस फेल

a student attacked with a blade in gazipur area in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
शोहदों की धर-पकड़ के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड, शक्ति मोबाइल और थानों की पुलिस पूरी तरह से फेल है। राजधानी में लगभग रोज सरेराह छेड़छाड़ और महिलाओं से मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन न एंटी रोमियो स्क्वॉयड नजर आता है न ही शक्ति मोबाइल दिखती है।

शक्ति मोबाइल के तहत सभी थानों को एक वाहन दिया गया है जिसमें दो महिला सिपाही और एक पुरुष सिपाही व चालक तैनात रहते हैं। शक्ति मोबाइल को स्कूलों के आसपास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। थानों की पुलिस छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश  लगाना तो दूर ऐसे मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed