फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A strategy will be made to stop diesel theft from roadways buses

Lucknow News: रोडवेज बसों से डीजल चोरी रोकने की बनेगी रणनीति

Mon, 28 Apr 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A strategy will be made to stop diesel theft from roadways buses
लखनऊ। कैसरबाग में रोडवेज बस से डीजल चोरी का मामला उजागर होने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। बसों से डीजल चोरी रोकने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए टीम गठित की जाएगी। इसके अतिरिक्त डीजल खपत, औसत आदि की रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों से मांगी गई है।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही कैसरबाग बस अड्डे के पास बहराइच की बस से डीजल चोरी करते हुए डालीगंज निवासी परवेज आलम व संविदा चालक शरीफ अहमद को गिरफ्तार किया गया था। बुकिंग क्लर्क आमिर जावेद की सतर्कता से डीजल चोर पकड़े गए थे। दोनों के खिलाफ वजीरगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया है। अनुमान के अनुसार, दो साल से बसों से डीजल चोरी की जा रही थी, जिससे लाखों रुपये का चूना रोडवेज को लगाया गया है। ऐसे में अब डीजल चोरी रोकने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। पेट्रोल पंपों पर डीजल भरवाते समय रिकॉर्डिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, बस अड्डों से निकलने वाली बसों का डीजल औसत ढंग से चेक किया जाएगा। साथ ही डीजल टैंक में भी रेलवे इंजनों की तर्ज पर डिवाइस लगाई जा सकती है, ताकि डीजल निकाला ही न जा सके। इसके लिए टीम गठित कर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, प्रदेशभर के क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों से डीजल खपत, बसों में डीजल औसत आदि की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed