'केंद्र में नरेंद्र मोदी की नहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सरकार है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रख्यात समाजवादी चिंतक पुणे के भाई वैद्य ने कहा कि समाजवाद ही इस युग में सबसे सार्थक विचारधारा है, जिसमें सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रबल अवधारणा इन दिनों बहुत बढ़ी है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में पूर्व कुलपति और प्रख्यात समाजवादी नेता आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर शनिवार को आयोजित व्याख्यान में वैद्य ने ये बातें कही।
उन्होंने कहा, दरअसल केंद्र में नरेंद्र मोदी की नहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सरकार है। संघ 1925 से ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है।
पाकिस्तान एक मुस्लिम राष्ट्र है, मगर आजादी के इतने साल बाद भी वहां स्थिरता नहीं है। संस्कृति के आधार पर राष्ट्र का गठन भारत को पतन की ओर ही ले जाएगा। हिंदू राष्ट्र की अवधारणा भारत को भी पाकिस्तान बना देगी।
तीन साल में पूरे किए वादे
वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा ने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, सरकार ने तीन साल में ही उन्हें पूरा कर दिया है। लोगों को मुफ्त दवाई, पढ़ाई और सिंचाई की सुविधा दी है।
सामान्य इलाज ही नहीं, गंभीर रोगों के इलाज में भी सरकार पूरी मदद कर रही है। समाजवादी एंबुलेंस सेवा ने सूबे में हजारों लोगों की जान बचाई है। उन्होंने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव ने हमेशा गरीब वर्ग के विषय में सोचा। सोशलिस्ट पार्टी के वे अध्यक्ष रहे। हमने उनसे राजनीति सीखी है।
समाजवादी पार्टी आचार्य नरेंद्र देव की ही पार्टी है और उनके बताए रास्तों पर ही चल रही है। उन्होंने युवा समाजवादियों का आह्वान किया कि वे आचार्य नरेंद्र देव के भाषणों और किताबों को पढ़ें।
विवि में हैं नरेंद्र देव के भाषण और लेख!
व्याख्यान के दौरान मुलायम ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से पूछा कि यहां आचार्य नरेंद्र देव के भाषण और लेख उपलब्ध हैं? अगर हैं तो उन्हें विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाया जाए। हो सके तो मुझे भी दिए जाएं।
कार्यक्रम में डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. निशीथ राय, प्रमुख आयोजक सुरेंद्र विक्रम सिंह व विनोद शंकर चौबे, लविवि की प्रॉक्टर निशी पांडेय, लूटा के महामंत्री डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।