फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A sipahi slapped state law officer on Samta mulak chauraha in Lucknow.

Lucknow: चेकिंग के दौरान सिपाही ने राज्य विधि अधिकारी को जड़े थप्पड़, वकीलों ने किया हंगामा

Tue, 20 Jun 2023 11:13 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jun 2023 11:13 AM IST
सार

लखनऊ के गोमती नगर में समता मूलक चौराहे पर एक सिपाही ने राज्य विधि अधिकारी को कई थप्पड़ जड़ दिए। जानकारी पर पहुंचे वकीलों ने जमकर हंगामा किया। सभी ने सिपाही को निलंबित किए जाने की मांग की।

विज्ञापन
A sipahi slapped state law officer on Samta mulak chauraha in Lucknow.
समता मूलक चौराहे पर हंगामा करते वकील। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोमतीनगर के समता मूलक चौराहे पर सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक सिपाही ने राज्य विधि अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिए। इसका विरोध किया तो धमकी भी दी। इसकी जानकारी होते ही 50 से अधिक वकील जुट गए और चौराहे पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस किसी तरह इन्हें समझाकर गोमतीनगर थाने लेकर आई। सिपाही के निलंबन की कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया गया। देर रात सिपाही के खिलाफ डीसीपी यातायात को रिपोर्ट भेज दी गई।

विज्ञापन


विकासनगर निवासी अरुण कुमार सिंह लखनऊ हाईकोर्ट में राज्य विधि अधिकारी हैं। सोमवार शाम करीब 7.30 बजे वह स्कूटी से सहयोगी के साथ घर से गोमतीनगर जा रहे थे। बंधा रोड होते हुए वे समता मूलक चौराहे पर पहुंचे। यहां जैसे ही फन मॉल की तरफ स्कूटी मोड़ी, टीआई और यातायात के पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। हेलमेट न पहनने पर टीआई ने अरुण कुमार सिंह को टोका। इस पर उन्होंने गलती मानी और आगे से इसका ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने अपना परिचय भी टीआई को दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव में संजय निषाद चाहते हैं बड़ी भागीदारी, राजभर को मिल रहे महत्व से टेंशन में आए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हारी सीटों पर भाजपा के लिए चुनावी जमीन तैयार करेंगे विस्तारक, हर महीने प्रदेश मुख्यालय को देंगे फीडबैक


टीआई अभी उनसे बात कर ही रहा था कि पीछे से आए सिपाही संतोष कुमार यादव ने राज्य विधि अधिकारी को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। टीआई भी उसकी हरकत से हतप्रभ रह गए। उन्होंने बीच-बचाव किया। इसी बीच अरुण के सहयोगी ने वकील साथियों को कॉल कर मामले की जानकारी दी। इस पर 50 से अधिक वकील जुट गए।

वकील वैभव चौहान ने बताया कि सभी सिपाही के खिलाफ मुकदमा व निलंबन की मांग कर रहे थे। इसे लेकर काफी देर तक चौराहे पर हंगामा होता रहा। इस दौरान सिपाही से कई बार कहासुनी हुई। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक कुमार पांडेय, एसीपी गोमतीनगर स्वाति चौधरी पहुंचीं और दोनों पक्षों को शांत कराकर थाना लाया गया।

सिपाही के खिलाफ भेजी गई रिपोर्ट
एडीसीपी पूर्वी सै. अली अब्बास के मुताबिक थाने पर राज्य विधि अधिकारी व अन्य वकीलों से बातचीत की गई। टीआई से भी अलग से पूछताछ की गई, जिसमें सिपाही की गलती सामने आई। इसके आधार पर सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर डीसीपी यातायात को भेज दी गई है। इसमें निलंबित किए जाने की संस्तुति की गई है। एडीसीपी पूर्वी के इस कदम पर वकील संतुष्ट हुए और मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed