{"_id":"62f1fdebd1e411670b233b88","slug":"a-si-trampled-sipahi-by-his-car-in-ramnagar-thana-kshetra-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: ट्रैफिक डायवर्जन में रिटायर्ड दरोगा को रोका तो सिपाही पर ही चढ़ा दी कार, गिरफ्तार हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: ट्रैफिक डायवर्जन में रिटायर्ड दरोगा को रोका तो सिपाही पर ही चढ़ा दी कार, गिरफ्तार हुआ
Tue, 09 Aug 2022 11:58 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:58 AM IST
सार
ट्रैफिक डायवर्जन में सिपाही द्वारा रोकने से भड़के रिटायर्ड दरोगा ने सिपाही पर ही कार चढ़ा दी। मामले में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
घायल सिपाही फिरोज आलम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में डायवर्जन के दौरान कार रोकना सिपाही को महंगा पड़ गया। कहासुनी के बाद जब सिपाही कार के आगे आ गया तो सेवानिवृत्त दरोगा ने कार आगे बढ़ा दी। जिसकी चपेट में आकर सिपाही घायल हो गया। इस मामले में देर रात केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार पर ब्लॉक प्रमुख लिखा था।
विज्ञापन
रामनगर के चौकाघाट के पास इस समय डायवर्जन चल रहा है। सिपाही के अनुसार, इस दौरान ब्लाक प्रमुख लिखी एक कार आई तो उसने रुकने का इशारा किया। इस पर अंदर बैठे क्षेत्र के ही निवासी सेवानिवृत्त दरोगा हरिहर सिंह से उसकी कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
सिपाही ने कार को कुछ देर रोकने की बात कही और आगे आ गया। बताते है कि इसी दौरान कार बढ़ा दी गई जिसमें सिपाही के पैर में गंभीर चोट आ गई। यह देख पास में ही ड्यूटी कर रहे एक दूसरे दरोगा ने बीचबचाव किया।
विज्ञापन
सिपाही को घायल हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार पर ब्लॉक प्रमुख लिखा था जो गलत पाया गया।