{"_id":"5eaed87983c1ea004532b16f","slug":"a-shopkeeper-murdered-in-mohanganj-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में दुकानदार की गला दबाकर हत्या, लूट के इरादे से घटना को अंजाम देने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में दुकानदार की गला दबाकर हत्या, लूट के इरादे से घटना को अंजाम देने की आशंका
Sun, 03 May 2020 08:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 May 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात दुकान पर सो रहे हार्डवेयर दुकानदार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात के बाद शव को रस्सी से बाइक से बांध दिया। वारदात की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
अमेठी जिले की एसपी डॉ.ख्याति गर्ग ने न सिर्फ घटनास्थल का जायजा लिया, बल्कि वारदात का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। फोरेसिंक टीम ने घटनास्थल से घटना से जुड़े सुबूत जुटाए। लूट के इरादे से दुकानदार की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात में मर्डर का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे गया मजरे मत्तेपुर गांव निवासी रामकुमार पाल (42) पुत्र हरि प्रसाद पाल की पूरे लालपुर मजरे यूसूफ नगर के पास सड़क किनारे हार्डवेयर की दुकान थी। रात में घर पर खाना खाने के बाद रामकुमार दुकान पर सोने चला गया था।
विज्ञापन
रविवार की सुबह देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन दुकान पर पहुंचे। परिजनों ने देखा कि राम कुमार मृत अवस्था में पड़ा है। पहले रस्सी से गला दबाकर उसे मारा गया और फिर गले में रस्सी लगाकर उसे उसकी ही बाइक से बांध दिया गया था। दुकान के पीछे का चैनल खुला हुआ था।
सूचना पर मोहनगंज थानेदार विश्वनाथ यादव ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जानकारी मिलते ही कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ. ख्याति गर्ग एवं अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने पहुंचकर घटना का बारीकी से जायजा लिया।
परिजनों की मानें तो मृतक दुकानदार ने बेटी की शादी के लिए बैंक से चार लाख रुपये निकाला था। यह रुपये उसके पास ही थे। दुकान के पीछे का चैनल भी खुला है। ऐेसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं लूट के इरादे से यह मर्डर तो नहीं किया गया।
एसपी ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई दिनेश पाल की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की कोई वजह अभी सामने नहीं आई है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द हत्यारों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।