{"_id":"65bded07fe15d701f409cb79","slug":"a-scorpio-hits-a-tree-one-died-and-many-injured-in-maharajganj-in-raebareli-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ट्रक से बचने के चक्कर में पेड़ से टकराई बरातियों भरी स्कार्पियो, एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ट्रक से बचने के चक्कर में पेड़ से टकराई बरातियों भरी स्कार्पियो, एक की मौत, छह घायल
Sat, 03 Feb 2024 01:07 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:07 PM IST
सार
रायबरेली के महाराजगंज इलाके में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली जिले की महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में बरातियों से भरी स्कार्पियो पेड़ से जा टकराई। इससे एक बराती की मौत हो गई जबकि छह जख्मी हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहरेमऊ गांव निवासी इरफान की शुक्रवार को शादी थी। बरात क्षेत्र के ही चौहनियां गांव गई थी। उसके साथी बरात में शामिल होने के बाद घर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे रायबरेली-महराजगंज रोड पर पहरेमऊ गांव के निकट सामने से ट्रक आने के कारण स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें स्कार्पियो पर सवार पहरेमऊ निवासी असलम (20) पुत्र मोबीन अहमद की मौत हो गई, जबकि कैथालाबाद निवासी आशीष (25) पुत्र राज कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार (22) पुत्र पवन कुमार, पहरेमऊ गांव निवासी राहुल (25), मो. सलीम (30) पुत्र आसिफ अली, नदीम (25) पुत्र साबिर अली, सुफियान (26) पुत्र मो.शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि स्कार्पियो के पेड़ से टकराने के चलते हादसा हुआ है।