{"_id":"614b16838ebc3e68a66db608","slug":"a-saint-died-after-falling-from-third-flour-of-a-temple-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर साधु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर साधु की मौत
Wed, 22 Sep 2021 05:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Sep 2021 05:11 PM IST
सार
अयोध्या के श्रीराम मंत्रार्थ मंडपम मंदिर के संत मणिराम दास की मंदिर की तीसरी छत से गिरकर मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुआ।
विज्ञापन
छत से गिरकर हुई साधू की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामनगरी में बुधवार को मंदिर की छत से गिरकर साधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
नयाघाट चौकी क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम मंत्रार्थ मंडपम के तीसरी मंजिल से साधु बाल संत मणिरामदास (35) की गिरकर मौत होने की सूचना से हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साधु का शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
नयाघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि श्रीराम मंत्रार्थ मंडपम में साधु मणिरामदास मंदिर में करीब 20 वर्षों से रह रहे थे। अच्छे व्यास भी थे। वो बुुधवार सुबह मंदिर के तीसरी मंजिल पर गए थे। अचानक छत से नीचे गिरने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया कि प्रथम दृष्टया छत से गिरकर मौत का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल मंदिर में रहने वाले अन्य संतों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।