{"_id":"604c9f598ebc3e8cbc5603e5","slug":"a-sage-died-in-doubtful-conditions-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या की प्रतिष्ठित मणिरामदास छावनी में संदिग्ध परिस्थितियों में साधु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या की प्रतिष्ठित मणिरामदास छावनी में संदिग्ध परिस्थितियों में साधु की मौत
Sat, 13 Mar 2021 04:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Mar 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
राम नगरी अयोध्या की प्रतिष्ठित पीठ मणिराम दास की छावनी में रहने वाले 50 वर्षीय साधु हरिभजन दास की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
शनिवार सुबह साधु को गंभीर हालत में श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, साधु ने अपना गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की थी। मणिराम दास छावनी में रहने वाले संतों के अनुसार हरिभजन दास करीब 20 वर्षों से आश्रम में रहते थे और पिछले एक साल से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है फिर भी सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।