फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A rope stuck in a tiger's neck, a panic in the forest department

बाघ के गले में फंसी रस्सी, वन विभाग में खलबली 

Tue, 05 Jan 2021 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 05 Jan 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
A rope stuck in a tiger's neck, a panic in the forest department
- फोटो : pixabay
दुधवा टाइगर रिजर्व में एक बाघ के गले में रस्सी दिखने पर वन विभाग में खलबली मच गई है। तीन टीमें बनाकर बाघ को ट्रैंकुलाइज करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बाघ की उम्र 6 से 7 साल के बीच बताई जा रही है। टाइगर रिजर्व के जिस हिस्से में यह बाघ है, उस किशनपुर रेंज को पर्यटकों के लिए मंगलवार शाम तक बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व में कैमरा ट्रैपिंग मॉनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान किशनपुर रेंज में एक बाघ के गले में नायलॉन की रस्सी पड़ी हुई दिखी। कहीं रस्सी टाइगर को नुकसान न पहुंचा दे, इसलिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल अलर्ट कर दिया गया है। वन विभागाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे भी अपनी टीम के साथ पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि किशनपुर रेंज के ग्राम कटैया में जंगली जानवरों को पकड़ने के उद्देश्य से फंदा लगाया गया था। इसमें यह बाघ फंस गया। उसने जमीन से फंदा उखाड़ लियास लेकिन रस्सी उसके गली में ही फंसी रह गई। हालांकि कैमरा ट्रैपिंग में यह पता चला है कि इस रस्सी से अभी तक बाघ को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वह सामान्य दिनों की तरह शिकार कर रहा है। लेकिन बाघ ने रस्सी निकालने की कोशिश की तो उसका पैर भी इसमें फंस सकता है। इस अंदेशे ने वन विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन : 
बाघ को ट्रैंकुलाइज करने के लिए किशनपुर रेंज को पर्यटकों के लिए मंगलवार शाम तक बंद कर दिया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो इस अवधि को और बढ़ाया जाएगा। जिन लोगों ने यह फंदा लगाया था, उनके खिलाफ विभाग की ओर से पुलिस कार्रवाई हो चुकी है।   
- संजय पाठक, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed