फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A retired clerk from the agriculture department and a young man committed suicide by hanging themselves

Lucknow News: कृषि विभाग से सेवानिवृत्त क्लर्क और युवक ने लगाया फंदा

Tue, 27 May 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 27 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
A retired clerk from the agriculture department and a young man committed suicide by hanging themselves
कृषि विभाग से सेवानिवृत्त क्लर्क और युवक ने लगाया फंदा
लखनऊ। तालकटोरा में सोमवार सुबह राजाजीपुरम ई ब्लॉक निवासी कृषि विभाग से सेवानिवृत्त क्लर्क अनिल रस्तोगी (64) ने अपने मकान की छत पर फंदा लगा लिया। उधर, मदेयगंज के खदरा निवासी शिवम (22) ने रविवार को रात में आत्महत्या कर ली। दोनों घटनास्थलों से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


अनिल के बेटे आनंद ने बताया कि सुबह नौ बजे पिता पौधों में पानी डालने छत पर गए थे। कुछ देर बाद वह कमरे में गए तो देखा कि पिता पंखे से गमछे के सहारे लटके हुए थे। उन्हें रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में मां, बेटा और बहू है।
विज्ञापन


उधर, खदरा के शिवम (22) इवेंट में डीजे का काम करते थे। उनकी मां ने बताया कि रविवार रात में बेटा लौटा था। रात एक बजे उनकी आंख खुली तो देखा कि बेटे के कमरे का दरवाजा भिड़ा हुआ था। कमरे में गई तो शिवम उन्हें पंखे के सहारे दुपट्टे से लटके मिले। चीख सुनकर पिता तोताराम और छोटा भाई विवेक भी कमरे में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed