फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A rape victim commits suicide in gonda.

सीएम आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली रेप पीड़िता ने जान दी, दो इंस्पेक्टर सस्पेंड

Mon, 14 Jan 2019 08:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Jan 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
A rape victim commits suicide in gonda.
प्रतीकात्मक तस्वीर

सीएम आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली गैंगरेप पीड़िता ने सोमवार को फंदे पर लटक जान दे दी। महिला सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की ओर से फाइनल रिपोर्ट लगाए जाने से आहत थी। जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी ने दोनों विवेचकों और इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही लापरवाही बरतने के आरोपी कोतवाल करनैलगंज को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीया महिला का पति रोजी-रोटी के लिए रोहतक हरियाणा में रहता था। महिला का आरोप था कि उसके गांव के ही रहने वाले दो सगे भाईयों ने मिलकर खुद को तांत्रिक विद्या का जानकार बताते हुए उसे बताया कि था कि उसका पति एक दूसरी महिला के जाल में फंसा है। वह तंत्र विद्या से उसके पति को दूसरी महिला के जाल से छुड़ा देंगे।
विज्ञापन


यह झांसा देकर दोनों ने उसके साथ सात फरवरी 2018 को बलात्कार किया। बाद में दोनों ने बलात्कार का वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार बलात्कार किया। महिला ने अपने पति को सारी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 अगस्त 2018 को महिला ने कोतवाली करनैलगंज में श्याम कुमार उर्फ बुधई और उसके भाई शंकर दयाल उर्फ बल्लू के खिलाफ गैंगरेप, धमकी व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना कर रहे तत्कालीन इंस्पेक्टर क्राइम करनैलगंज अजीत प्रताप सिंह ने इसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी। तत्कालीन एसपी लल्लन सिंह ने विवेचना क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर परमानंद तिवारी को दे दी थी। उन्होंने भी मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी।

न्याय न मिलने से क्षुब्ध होकर की आत्महत्या

पीड़िता अधिकारियों के पास न्याय पाने के लिए भटकती रही। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध पीड़िता ने सोमवार को घर में छत में लगे हुक के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। महिला के पति ने बताया कि कहीं से न्याय न मिलने से क्षुब्ध होकर उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली।

इसकी जानकारी मिलते ही एसपी आरपी सिंह ने विवेचक इंस्पेक्टर अजीत प्रताप सिंह व परमानंद तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं एसपी ने कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव को लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है।

विधानसभा पर दिया धरना, सीएम आवास पर आत्मदाह की कोशिश
न्याय न मिलने से आहत सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने 15 सितम्बर 2018 को लखनऊ में विधानसभा के सामने धरना दिया था। मगर पुलिस कर्मियों ने उसे वहां से हटा दिया।

इसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास के सामने पहुंची और केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मगर यहां भी पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और न्याय दिलाने का आश्वासन देकर गोंडा भेज दिया था।

परिवार वालों के हंगामे पर बुलानी पड़ी कई थानों की पुलिस

करनैलगंज में पीड़ित महिला द्वारा आत्महत्या के बाद परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके चलते सीओ सदर महावीर सिंह, कोतवाल करनैलगंज वेद प्रकाश श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष परसपुर बीएन सिंह, थानाध्यक्ष कटरा बाजार दद्दन सिंह, थानाध्यक्ष कौड़िया, उमरी बेगमगंज शैलेश सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर बुलानी पड़ी।

परिवार के लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक महिला का शव देने से इनकार कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed