फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A rakhi costs rupees 20 lakhs sold in lucknow

लखनऊ की महिला ने भाई को बांधी ये बेशकीमती राखी, इसकी कीमत जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Mon, 27 Aug 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Aug 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
A rakhi costs rupees 20 lakhs sold in lucknow
हीरे जड़ित इस राखी की कीमत है 20 लाख रुपये। - फोटो : amarujala
राजधानी लखनऊ में रक्षा बंधन पर एक राखी हजारों नहीं लाखों रुपये में बिकी। वो भी एक-दो नहीं पूरे 20 लाख रुपये में। सभवत: ये राखी सबसे महंगी है। इसकी खासियत ये है कि ब्रेसलेट स्टाइल की इस राखी में कीमती हीरे जड़े हैं। इस राखी की बुकिंग एक पखवारा पहले हुई थी लेकिन डिलीवरी राखी पर हुई। 
विज्ञापन


वहीं, एक से दो लाख रुपये की सोने व हीरे की भी राखियां खूब बिकीं। लखनऊ सराफा एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि 20 लाख कीमत की इस राखी को चौक के एक कारोबारी द्वारा तैयार कराकर बेचा गया है। इसमें साढ़े तीन कैरेट के हीरे जड़े हैं। 
विज्ञापन

कैश देकर खरीदी राखी

एक्सपर्ट कारीगर ने इस राखी को ब्रेसलेट के रूप में बनाया है। रईस घराने की एक महिला इस राखी को भाई की कलाई पर सजाने के लिए खरीद करके ले गई है। कारोबारी ने बताया कि महिला ने 20 लाख कैश देकर राखी खरीदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed