{"_id":"6332b5e25ea6d110f644cf4b","slug":"a-protester-laid-down-on-the-road-in-tiloi-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: कड़ी धूप में सड़क पर लेट गया ये प्रदर्शनकारी, कोई गाड़ी रौंद न दे इसलिए लगाने पड़े पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: कड़ी धूप में सड़क पर लेट गया ये प्रदर्शनकारी, कोई गाड़ी रौंद न दे इसलिए लगाने पड़े पुलिसकर्मी
Tue, 27 Sep 2022 05:31 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 Sep 2022 05:31 PM IST
सार
मंगलवार को अमेठी में एक प्रदर्शनकारी बीच सड़क पर लेट गया। कोई गाड़ी उसे रौंद न दे इसके लिए उसके दोनों तरफ पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
सड़क पर लेटा प्रदर्शनकारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी जिले की तिलोई तहसील के लाल प्रताप सिंह शुरू से ही अमेठी जिले के विरोध में हैं। वे तिलोई को अमेठी से हटाकर रायबरेली जिले में शामिल करने की मांग को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन व अनशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
एक बार फिर गत 20 सितंबर से वे जायस में बेमियादी धरना दे रहे हैं। मंगलवार को लाल प्रताप ओदारी चौराहे पर बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेट गए। पुलिस कर्मियों ने लाल प्रताप को हटाने की कोशिश की लेकिन वे मान नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल प्रताप का कहना है कि जब तक जिले के बड़े अधिकारी नहीं आते और उन्हें इस संबंध में ठोस आश्वासन नहीं मिलता वे सड़क पर लेटे रहेंगे। सड़क से आने वाला कोई वाहन उन्हें रौंद न दे इसलिए उनके दोनों तरफ पुलिसकर्मी भी कड़ी धूप में खड़े हैं।