{"_id":"5f9e83992103fa4b966d74e3","slug":"a-property-dealer-murdered-in-pgi-thana-kshetra-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या, भाई ने पांच लोगों के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या, भाई ने पांच लोगों के खिलाफ दी तहरीर
Sun, 01 Nov 2020 03:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 Nov 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
मृत प्रॉपर्टी डीलर अफसान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अफसान (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कोतवाल केके मिश्रा के अनुसार, अफसान वृंदावन सेक्टर 6 में अपनी पत्नी कहकशा के साथ किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन
अफसान प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है साथ-साथ एक विक्रम टेंपो रखे हुए जिसे चलवाता है। शनिवार देर शाम लगभग 10:00 बजे वह सेक्टर पांच में बैठा हुआ था कि तभी कुछ लोग आए और उसे लाठी-डंडों से पीटने लगे।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल अफसान वहीं गिरकर तड़पने लगा। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने अफसान को घरवालों को साथ लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहां अफसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
अफसान के भाई इमरान ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिसमें मुख्य अभियुक्त रिंकू उर्फ भौकाली, एक महिला है रिंकी, रिंकी का पति रमेश चंद्र व राशिद हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रिंकू को गिरफ्तार कर लिया और अन्य अभियुक्तों के बारे में पूछताछ कर रही है।