फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A private company will sweep 33 wards from tomorrow

Lucknow News: 33 वार्डों में कल से निजी कंपनी लगाएगी झाड़ू

Wed, 01 Jan 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
A private company will sweep 33 wards from tomorrow
लखनऊ। नगर निगम के जोन दो, पांच और आठ के 33 वार्डों में भी सफाई का काम दो जनवरी से ठेके पर चला जाएगा। निजी कंपनी लायंस इनवायरो लखनऊ प्राइवेट लिमिटेड यहां काम करेगी। पहले एक जनवरी से इसकी शुरुआत होनी थी, पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण चल रहे राष्ट्रीय शोक के कारण इसे एक दिन बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

नई कंपनी के काम संभालने के साथ इन वार्डों में अभी काम कर रहीं 15 कार्यदायी संस्थाओं का पत्ता भी कट जाएगा। इन संस्थाओं के करीब 2000 सफाई कर्मचारी लगे हैं। इनकी जगह नई कंपनी अपने कर्मचारी लगाएगी। मंगलवार को उसे काम हैंडओवर भी कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम ने कंपनी को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 100 गाड़ियां मुफ्त में भी दी हैं। अनुबंध के तहत कंपनी सड़कों व गलियों में भी झाड़ू लगवाएगी। हालांकि, 77 वार्डों में सफाई का काम संभाल रही हैदराबाद की रामकी कंपनी अभी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन ही कर रही है। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान के मुताबिक नई कंपनी कूड़े को शिवरी प्लांट तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed