फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाराबंकी में तेज रफ्तार बस ने राहगीरों को कुचला, एक ही परिवार के पांच लोगों सहित छह की मौत

Wed, 02 May 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Updated Wed, 02 May 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
A private bus trampled people in barabanki.
हादसे का शिकार बच्ची शिवानी। - फोटो : amar ujala

फैजाबाद से लखनऊ आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने मंगलवार रात करीब आठ बजे 8 लोगों को कुचल दिया। इनमें से एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं।



हादसे में मारे गए लोग शादी में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों में एक महिला व एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक फरार हो गया।

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में दादरा चौराहे के पास सभी आठ लोग पैदल हाईवे पार कर रहे थे। इसी बीच बेकाबू बस ने इन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बनवा निवासी रामावती(50), बेटियां लक्ष्मी (13), रीतू (14) व रामावती की भाभी प्रेमावती (52) और बीस वर्षीय एक अज्ञात युवक व 45 वर्षीय एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। जबकि, भगवती की बेटी शिवानी (13) व एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल है। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल में नहीं मिला इलाज

A private bus trampled people in barabanki.
जिला अस्पताल में मौजूद डीएम, एसपी व सीएमओ। - फोटो : amar ujala

हादसे का शिकार हुए सभी लोग दादरा गांव में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में जा रहे थे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

जिले में हुए इतने भीषण हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचे पीड़ितों को इलाज नहीं मिल सका। यहां दवाओं व इंजेक्शन की कमी होने के चलते कुछ लोगों की मौत इलाज के अभाव में हो गई। हालांकि बाद में पहुंचे सीएमओ ने कई चिकित्सकों को बुलाया लेकिन इस हादसे ने स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम की पोल खोल दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed