फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A pet dog died in a gun attack in Sultanpur

बेजुबान ने बचाई जान: मालिक पर चली गोली तो कूदकर आगे आ गया 'मैक्स', फिर... बेरहम गोली ने 'वफादारी' का किया कत्ल

Sun, 05 Jun 2022 09:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 05 Jun 2022 09:26 PM IST
सार

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के विकवाजितपुर गांव में पशुशाला संचालक विशाल श्रीवास्तव की एक स्कूल प्रबंधक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस बीच स्कूल प्रबंधक ने उस पर फायर कर दी। गोली चलते ही विशाल का पालतू कुत्ता मैक्स कूदकर आगे आ गया। जिससे उसे गोली लग गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
A pet dog died in a gun attack in Sultanpur
अपने मालिक के साथ मैक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर में भूमि विवाद में रविवार को पशुशाला संचालक पर स्कूल प्रबंधक ने पिस्टल से फायर झोंक दिया। पशुशाला में मौजूद संचालक का कुत्ता फायर होते ही सामने आ गया, जिससे उसे गोली लग गई। कुत्ते को गंभीर हालत में पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुत्ते का एक्सरे कराने के बाद भी घंटों उपचार नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के विकवाजितपुर गांव निवासी विशाल श्रीवास्तव उर्फ सनी पुत्र वीरेंद्र श्रीवास्तव गांव से बाहर बाग में एक दशक से गोशाला खोलकर पशु सेवा तथा उसके गोबर से दीया व अन्य सामान बनाकर बिक्री करते हैं। उनकी बाग के पीछे ही कोतवाली नगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अनिल वर्मा एक इंटर कॉलेज का संचालन कर रहे हैं।

रविवार को विशाल श्रीवास्तव बाग में स्कूल के पीछे पशुशाला कक्ष के बगल पुआल रखने के लिए टिनशेड का निर्माण करा रहे थे । आरोप है कि तभी कॉलेज प्रबंधक अनिल वर्मा मौके पर पहुंचे। उनसे विशाल की कहासुनी होने लगी। आरोप है कि अनिल वर्मा ने गोशाला संचालक विशाल श्रीवास्तव पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। पिस्टल चलते ही विशाल का पालतू कुत्ता मैक्स कूदकर सामने आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली विशाल की जगह कुत्ते को लग गई। फायर कर अनिल वर्मा अपने चालक के साथ कार से फरार हो गया। विशाल कुत्ते को लहुलूहान हालत में लेकर जिला पशु चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. बृजलाल ने तत्काल उसका एक्सरे कराया। एक्सरे में मैक्स की रीढ़ के पास एक गोली फंसी पाई गई थी। गोली लगने की पुष्टि होने के बाद भी घंटों चिकित्सक उसका उपचार नहीं कर सके।

विज्ञापन

आरोप है कि चिकित्सक एक बार एक्सरे कराने के बाद दोबारा एक्सरे कराने की बात कही। रविवार का दिन होने के कारण एक्सरे नहीं हो सका। देर शाम समय पर उपचार नहीं मिलने से कुत्ते की मौत हो गई। एसओ कोतवाली देहात सुनील पांडेय ने बताया कि एक कुत्ते को गोली लगी है। इसकी जांच पड़ताल व पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक अनिल वर्मा समेत दो पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed