फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a person do three marriages and blackmail them

झूठ बोल की 3 शादियां, बीवियों की बनाई अश्लील क्लिप

Sat, 29 Aug 2015 12:28 PM IST
Updated Sat, 29 Aug 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
a person do three marriages and blackmail them

एक निजी अस्पताल में डॉललिसिस टेक्नीशियन ने धर्म छुपाकर दो युवतियों को प्रेमजाल में फंसाया और शादी करके यौन शोषण के साथ अश्लील क्लिप बनाई। इसके बात तीसरी से निकाह करके उसकी भी क्लिप बनाई और दहेज की खातिर प्रताड़ित करने लगा।

विज्ञापन


पति की करतूत का पता चलने पर तीसरी युवती ने बृहस्पतिवार को हसनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जबकि टेक्नीशियन के यौनशोषण का शिकार नर्स को पुलिस ने टरका दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला खदरा निवासी एक युवती ने निजी अस्पताल में डॉयलिसिस टेक्नीशियन पर दहेज उत्पीड़न व धोखाधड़ी से शादी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का कहना है कि टेक्नीशियन से पांच मई को उसका निकाह हुआ था। उसने मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो खींची और क्लिप बनाई। इसके बाद उसने दहेज में महंगी वस्तुओं व नगदी को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

कुछ दिनों पहले पता चला कि जावेद ने केजीएमयू में संविदा पर नर्स के साथ दो साल पहले शादी की थी। उसने उलाहना दिया तो अश्लील फोटो व क्लिप को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे डाली। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।

हिंदू बनकर की थी शादी, फिर किया ब्लैकमेल

a person do three marriages and blackmail them

यौन शोषण का शिकार नर्स ने बताया कि 10 मार्च 14 को टेक्नीशियन ने अपना नाम वैभव शुक्ला बताया था। घरवालों की मर्जी के खिलाफ उसने चंद्रिका देवी मंदिर में वैभव से प्रेमविवाह किया। साथ रहने के दौरान पता चला कि वैभव ने अपना धर्म छुपाकर एक अन्य युवती से भी शादी की थी।

23 अगस्त को उसने टेक्नीशियन के मोबाइल पर वॉट्सएप पर एक महिला से लंबी चैटिंग देखी।उस नंबर पर कॉल करने पर पता चला कि टेक्नीशियन ने पांच मई को उससे शादी की थी। इससे आहत नर्स ने उलाहना दिया तो टेक्नीशियन ने उसकी भी क्लिप सोशल मीडिया पर वॉयरल करने की धमकी दे डाली।

सच्चाई सामने आने पर टेक्नीशियन की तीसरी पत्नी आननफानन में नर्स के घर पहुंची। उसका मर्म समझा। तन्हा रह रही नर्स ने जान से खतरा बताया। इस पर युवती उसे अपने घर ले आई।

इसकी भनक लगने पर टेक्नीशियन ने एक अन्य महिला के साथ उसके घर पहुंचकर हंगामा किया और दोनों को धमकाया। इसके चलते अब वह दोनों इंसाफ के लिए एकसाथ मैदान में उतरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed