फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A new township accepted by LDA.

खुशखबरीः 50 हजार परिवारों के लिए नई टाउनशिप को मंजूरी

Wed, 28 Oct 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Oct 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
A new township accepted by LDA.

सुल्तानपुर रोड पर 200 एकड़ की नई टाउनशिप को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने हरी झंडी दी है। यह इंट्रीगेटेड टाउनशिप सीजी सिटी से करीब 300 मीटर की दूरी पर डवलप की जाएगी। इसमें करीब 50 हजार परिवारों को बसाने की तैयारी है।

विज्ञापन


इस टाउनशिप के लिए एलडीए ने पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल की अरिंदम हाउसिंग को लाइसेंस जारी कर दिया है। इससे पहले छह माह में एलडीए ने तीन कंपनियों की इंटीग्रेटेड टाउनशिप को मंजूरी दी है। इन टाउनशिप में करीब ढाई लाख लोग रह सकेंगे। यहां करीब 40 हजार गरीब आवासों की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले हाइटेक-इंटीग्रेटेड टाउनशिप को लेकर एलडीए का पूरा विकास शहीद पथ पर ही केंद्रित रहा है। मगर अब ये विकास सुल्तानपुर रोड पर सीजी सिटी के नजदीक और आउटर रिंग रोड की ओर किया जाएगा। इसमें सबसे पहले तीन निजी इंटीग्रेटेड टाउनिशप को हरी झंडी दिखाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन टाउनशिप का कुल क्षेत्रफल करीब 700 एकड़ होगा। इनमें दो टाउनशिप 100 एकड़ से कम की होंगी, जबकि एक 372 एकड़ में डवलप की जाएगी। इन कंपनियों के पास करीब 50 फीसदी जमीन है। बाकी जमीन किसानों से खरीदनी होगी। सभी कंपनियां अब बहुत जल्द ही अपनी डीपीआर भी एलडीए बोर्ड के समक्ष पेश करेंगी।

मोहनलालगंज में भी बनेगी

A new township accepted by LDA.

मेसर्स शिप्रा एस्टेट लिमिटेड की टाउनशिप मोहनलालगंज के  मस्तेमऊ बक्कास गांव में प्रस्तावित है। इसका क्षेत्रफल करीब 372 एकड़ होगा। मेसर्स स्वास्तिक मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड की दो टाउनशिप प्रस्तावित हैं। इनमें से एक 80 एकड़ की गांव बैली, शिवलार मोहनलालगंज में और दूसरी 78 एकड़ की गांव सिद्धपुरा मोहनलालगंज में होगी।

स्कूल, होटल, दुकानें भी होंगी
एलडीए ने 23 अक्तूबर को अरिंदम हाउसिंग को लाइसेंस अनुमोदित कर दिया है। इसके साथ कुछ स्थानीय विकासकर्ता भी शामिल हैं। ये कंपनी करीब 200 एकड़ में टाउनशिप विकसित करेगी।

इस टाउनशिप में 50 फीसदी प्लॉटिंग होगी। बाकी 50 फीसदी में ग्रुप हाउसिंग विकास किया जाएगा। यहीं नहीं कॉलोनी में स्कूल, होटल, छोटी दुकानें और 30 मीटर एप्रोच रोड भी होगी। एलडीए की अगली बोर्ड मीटिंग में इस संबंध में प्रस्ताव रखा जाएगा।

गरीब आवासों का भी रखेंगे ख्याल

इन चारों टाउनशिप में करीब डेढ़ लाख परिवारों को बसाने के लिए भवनों और फ्लैटों का निर्माण करवाया जाएगा। जिन इस संबंध में पिछले सप्ताह एक बैठक की जा चुकी है। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि, कंपनियों को ये स्पष्ट कर दिया गया है कि, गरीब आवासों के निर्माण को लेकर कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी। अगर कंपनियों ने ईडब्ल्यूएस और एलआईजी की शासकीय नीति को लेकर कोताही बरती तो उनका लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।

विकसित होगा आउटर रिंग रोड

A new township accepted by LDA.

100 से 1000 एकड़ के बीच इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित की जाती हैं। अभी तक आईआईएम रोड, शहीद पथ, रायबरेली रोड और फैजाबाद रोड पर ऐसी टाउनशिप विकसित की गई हैं। एलडीए अब सीजी सिटी और आउटर रिंग रोड के आसपास लाइसेंस दे रहा।

मिलेंगी ये सुविधाएं

- इन टाउनशिप में रहने वाले लोगों को रिहायशी के अलावा कम्युनिटी व कॉमर्शियल सुविधा भी दी जाती हैं।
- इन कॉलोनियों के डीपीआर में कुल रिहायशी यूनिट्स के 20 फीसदी एलआईजी और ईडब्ल्यूएस जरूरी हैं।

इस पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के मुख्य नगर नियोजक जेएन रेड्डी का कहना है कि अरिंदम हाउसिंग की 200 एकड़ की टाउनशिप का लाइसेंस अनुमोदित हो गया है। जल्द ही कंपनी अपना डीपीआर भी पेश करेगी। टाउनशिप में गरीब आवास एलडीए की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed