फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A new market is being created by bloggers and media influencers.

Lucknow News: ब्लॉगर व मीडिया इन्फ्लुएंसर से तैयार हो रहा नया बाजार

Fri, 24 Oct 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
A new market is being created by bloggers and media influencers.
नाका बाजार में कैमरे देखते खरीदार। -संवाद
लखनऊ। डिजिटल के बदलते दौर में ब्लॉगर व सोलर मीडिया इन्फ्लुएंसर ने राजधानी में एक नए बाजार को जन्म दिया है। हर हाथ में मोबाइल के बाद अब कैमरे का भी चलन शुरू हुआ है। यही वजह है कि इलेक्ट्रिक बाजार में इन दिनों कैमरा, ट्राइपॉड, माइक व अन्य उपकरणों की खरीदारी में तेजी के साथ उछाल देखा जा रहा है।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब व अन्य डिजिटल प्लेटफार्म की मदद से इन्फ्लुएंसर अपनी आमदनी को बढ़ा रहे हैं। जबकि, वीडियो और फोटोग्राफी में उपयोग किए जाने वाले कैमरे की खरीदारी से दुकानदारों की आमदनी बढ़ रही है। नाका बाजार में कैमरा विक्रेता देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक शादी विवाह और पत्रकारिता क्षेत्र में ही कैमरों की उपयोगिता थी लेकिन, बीते कुछ सालों से सोशल मीडिया का बाजार तैयार हुआ है। इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग जुड़ते जा रहे हैं। इसकी वजह से कैमरों की मांग भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


--

सीसीटीवी की मांग में भी उछाल
हर व्यक्ति अपने घर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगा रहा है। इलेक्ट्रिक बाजारों से ऐसे कैमरों की मांग भी उछाल आया है। नाका इलेक्ट्रिक बाजार के कैमरा केयर साहिल ने बताया कि ब्लॉगर व सोलर मीडिया इन्फ्लुएंसर के अलावा एक वर्ग ऐसा भी है जिन्हें चोर कैमरा लेना पसंद है। यह ऐसा कैमरा होता है जिसे आप नहीं देख सकते लेकिन, यह आपको जरूर कैच कर लेगा। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे की खरीदारी में भी बढ़ोतरी देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी से हर महीने 400 कैमरे की खरीदारी

सामान-- संख्या- कीमत
कैमरा 350- 400 पीस 100000- 500000 रुपये

ट्राइपॉड 200-250 पीस 1500 से 6000 रुपये

माइक 300-400 पीस 3000 से 20,000 रुपये

लाइट 450-500 पीस 800 से 7000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed