जेठ इसलिए दिखाता था मोबाइल पर गंदी फिल्में?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकादेव इलाके रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।
महिला का कहना है कि पुलिस ने शिकायत करने पर भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को महिला ने एसएसपी शलभ माथुर से न्याय की गुहार लगाई है।
एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। युवती की शादी पिछले साल 24 मई को किदवई नगर के एक युवक से हुई थी।
महिला का आरोप है कि उसका अविवाहित जेठ उसे परेशान करता है और जबरन मोबाइल पर अश्लील फिल्में देखने को मजबूर करता है। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। सत्यता के आधार पर कार्रवाई होगी।
सरेराह भी नहीं हैं सुरक्षित
कानपुर के बर्रा में रविवार शाम कोचिंग से लौट रही छात्रा का दुपट्टा खींचने का भाई ने विरोध किया तो शोहदे अभय शुक्ला, विपिन सिंह और मंडोला ने साथियों संग घेरकर उसे पीट दिया।
उसे गंभीर चोटें आई हैं। बर्रा एसओ रामबाबू पटेल का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, बाबूपुरवा में रहने वाले व्यापारी नेता की बहन एक शोहदे की हरकतों से आजिज हो गई है। वह दिन-रात में कई-कई बार फोन करके परेशान करता है।
व्यापारी नेता ने इसकी शिकायत थाने में की है। बाबूपुरवा एसओ अजयराज वर्मा का कहना है कि मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर शोहदे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।