फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man who travelled by a fake passport arrested on Lucknow Airport.

फर्जी पासपोर्ट से सऊदी से लखनऊ आया बांग्लादेशी युवक, एयरपोर्ट पर धरा गया

Mon, 07 Oct 2019 01:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Oct 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
A man who travelled by a fake passport arrested on Lucknow Airport.
पकड़ा गया बांग्लादेशी युवक। - फोटो : amar ujala

फर्जी पासपोर्ट के सहारे सऊदी अरब से लखनऊ पहुंचे यात्री को अमौसी एयरपोर्ट पर दबोच लिया गया। वह इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान से आया था, जहां से पश्चिम बंगाल जाने की फिराक में था। पैसेंजर से सरोजनीनगर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि एक युवक फर्जी पासपोर्ट के सहारे शारजाह से लखनऊ आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान से सऊदी अरब से अमौसी पहुंचा है और वह शाम 5.50 बजे पश्चिम बंगाल जाने वाली इंडिगो फ्लाइट से रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन


सरोजनीनगर पुलिस की एक टीम एयरपोर्ट पहुंची और इमिग्रेशन अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। अमौसी एयरपोर्ट से पश्चिम बंगाल जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस विमान के यात्रियों की जांच कराई गई तो एक यात्री संदिग्ध लगा। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में दलाल से बनवाया था पासपोर्ट

पुलिस के मुताबिक, युवक ने अपना नाम बांग्लादेश के मदारीपुर में रहने वाला रिजवान (26) बताया है। उसका पासपोर्ट पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना निवासी सत्यजीत दास के नाम से बना था।

रिजवान ने बताया कि उसने यह पासपोर्ट पश्चिम बंगाल में एक दलाल से बनवाया था। इसी के सहारे सऊदी अरब जाकर वह वहां चालक के रूप में काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed