फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man was making videos of women bathing, caught red handed in Ayodhya.

Ayodhya: महिलाओं का नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाने वाला जेल भेजा गया, गेस्ट हाउस भी किया सील

Fri, 11 Apr 2025 02:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Apr 2025 02:20 PM IST
सार

अयोध्या के एक गेस्ट हाउस में एक युवक महिलाओं के नहाते हुए वीडियो बना रहा था। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस को उसके फोन से कई वीडियो बरामद किए हैं।

विज्ञापन
A man was making videos of women bathing, caught red handed in Ayodhya.
रंगे हाथ पकड़ा गया था युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर के सामने राजा गेस्ट हाउस में वाराणसी की महिला श्रद्धालु का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने के मामले में अयोध्या पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। वहीं, गेस्ट हाउस को सील कर दिया। गेस्ट हाउस को सील करने की कार्रवाई अयोध्या पुलिस और अयोध्या विकास प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से की है।
विज्ञापन


अयोध्या में राम मंदिर के सामने राजा गेस्ट हाउस में एक कर्मचारी का महा पाप सामने आया है। गेस्ट हाउस का कर्मचारी बाथरूम में नहा रही महिलाओं का वीडियो बनाता था। सूत्रों की मानें तो पुलिस को उसके मोबाइल से कई अश्लील वीडियो मिले हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शर्ट की बटन बंद करने को कहा तो वकील ने जज से की अभद्रता...छह महीने के लिए जेल भेजा गया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अंसल की संपत्तियों से अब वसूला जाएगा गृहकर, छह हजार संपत्तियों पर बन रहा भारी भरकम टैक्स


जानकारी होने पर गेस्ट हाउस संचालक ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। गेस्ट हाउस में रुकी महिलाओं ने कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। वाराणसी की महिला श्रद्धालु की शिकायत पर पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है जिस गेस्ट हाउस में ये कृत्य होता था, उसका नाम राजा गेस्ट हाउस है। यह गेस्ट हाउस रामजन्मभूमि के वीआईपी दर्शन मार्ग गेट नंबर तीन के सामने स्थित है। बताया गया कि आरोपी युवक शुक्रवार को सुबह छह बजे नहाते वक्त बाथरूम में महिला श्रद्धालु का वीडियो बना रहा था। आरोपी सौरभ कुमार बहराइच जनपद का रहने वाला है। वह इसी गेस्ट हाउस में काम करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बना था गेस्ट हाउस, नोटिस जारी
बिना मानचित्र स्वीकृत कराए राजा गेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया था। अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से जारी की गई नोटिस में इस बात का उल्लेख किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि 3000 स्क्वायर फीट में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध तरीके से भूतल और प्रथम तल का निर्माण कराया गया है। यह नोटिस विकास कार्यक्रम के सहायक अभियंता और अवर अभियंता की ओर से राजा गेस्ट हाउस के मालिक ज्ञानचंद जायसवाल को जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed