फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man tried to self immolate in Barabanki.

Barabanki: पीएम आवास की किस्त देने के लिए मांगी रिश्वत, ग्रामीण ने डीएम ऑफिस के सामने किया आत्मदाह, मचा हड़कंप

Wed, 24 Jan 2024 01:52 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Jan 2024 01:52 PM IST
सार

बाराबंकी में प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त जारी करने के लिए रिश्वत मांगने पर ग्रामीण ने जिलाधिकारी आवास के सामने आत्मदाह कर लिया। इससे हड़कंप मच गया। पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
A man tried to self immolate in Barabanki.
ग्रामीण ने किया आत्मदाह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त न मिलने और सचिव द्वारा रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने खुद को आग लगा ली। हड़कंप के दौरान कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने आग तो बुझा ली मगर ग्रामीण झुलस गया। पुलिस उसे इलाज के लिए लेकर गई है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव को निलंबित करते हुए पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। रामनगर कोतवाली इलाके के अशोकपुर चांचूसराय गांव निवासी जुबेर बुधवार सुबह अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा। उसने डीएम कार्यालय के सामने अचानक ज्वलनशील छिड़क कर खुद को आग लगा ली। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर: बदली व्यवस्था से व्यवस्थित हुए रामलला के दर्शन, सुबह से लगीं लंबी कतारें, वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पांच लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, भीड़ नियंत्रण के लिए CM ने खुद संभाली कमान




आसपास मौजूद कर्मचारी और पुलिसकर्मी तेजी से उसकी तरफ दौड़े। आग तो तुरंत बुझा ली गई मगर जुबेर का सिर और चेहरा झुलस गया। आनन फानन एक वाहन से जुबेर को इलाज के लिए ले जाया गया। जुबेर का कहना था कि बीते साल उसे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ मिला था।  प्रथम किस्त 40000 रुपए मिली थी जिससे निर्माण हुआ।

दूसरी किस्त के लिए जियो टैंगिंग होनी थी। मगर पंचायत सचिव ने इसके लिए दस हजार रुपए की मांग की। उसके आवास को गलत जमीन पर बना बताया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए है। आरोपी पंचायत सचिव को निलंबित कर दूसरी किस्त जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed