{"_id":"62bea402f8528c2f843a49c5","slug":"a-man-tried-to-commit-suicide-he-jumped-from-metro-station-railing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से युवक ने लगाई छलांग, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से युवक ने लगाई छलांग, हालत गंभीर
Fri, 01 Jul 2022 03:35 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 01 Jul 2022 03:35 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के एक मेट्रो स्टेशन से युवक ने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। युवक ने ऐसा क्यों किया अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
युवक सड़क पर गिरा और उसके सिर से खून बहा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लेखराज मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से शुक्रवार सुबह एक युवक कूद गया। युवक को देख इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर रामेश्वर कुमार के मुताबिक युवक का नाम अंकित सिंह है। मूल रूप से अमौसी स्टेशन के पास का रहने वाला है। शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 04 मिनट के करीब युवक मेट्रो से उतर कर रेलिंग पर चढ़ गया। करीब 24 मिनट रेलिंग पर बैठने के बाद छलांग लगा दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने काफी रोकने का प्रयास किया लेकिन उन्हें धक्का देकर छलांग लगा दी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक घायल अवस्था में युवक को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक के पिता ज्ञान सिंह को सूचना दे दी गई है। युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश का कारण अभी नहीं पता चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन